सागर मध्य प्रदेश में प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने शादी के जोड़े में की आत्महत्या, पसरा मातम

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी ने शादी के जोड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव घर में पंखे से फांसी के फंदे पर लटके मिले. बुधवार देर रात परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी. अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. घटना रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला की है.

रहली थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर रहली स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू (पिता गणेश पटेल) और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है. जब गांववालो को इसकी भनक लगी तो सभी घटनास्थल पर पहुंचे. वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवो को फंदे से उतारा.

राजेंद्र-काजल ने की थी लव मैरिज

राजेंद्र के परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों हंसी-खुशी से रहते थे. काजल सागर के छपरा ग्राम की थी. राजेंद्र की मां का निधन हो चुका है. घर में पति-पत्नी के अलावा पिता और छोटा भाई हैं. राजेंद्र मजदूरी करता था. उसके पास कुछ खेती की जमीन भी थी. परिजनों के मानें तो राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या तनाव नहीं था. उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, अभी कुछ पता नहीं है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

शादी के लिबास में आत्महत्या करना बना चर्चा का विषय

राजेंद्र और काजल द्वारा शादी जोड़े में आत्महत्या जैसा कदम उठाना चर्चा का विषय बन गया है. तीन साल पहले लव मैरिज के वक्त इस जोड़े ने इन्हीं कपड़ों को पहना था. पत्नी काजल ने शादी का जोड़ा के रूप में साड़ी पहन रखी थी. वहीं राजेंद्र ने शादी वाला सूट पहना हुआ था. अब सवाल उठ रहे हैं कि दोनों ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया और शादी के कपड़ों को आत्महत्या के लिए क्यों चुना? यह सवाल इलाके में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है.

पुलिस लेगी दोनों पक्षों के बयान

रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा के मुताबिक दंपती का मकान खेत में बना हुआ है. वे घर के एक हिस्से में अलग रहते थे, जबकि दूसरे हिस्से में पिता और छोटा भाई रहते हैं. रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी अपने कमरे में चले गए थे. जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो पिता ने जाकर देखा. कमरे का गेट अटका हुआ था, उसकी कुंडी खुली हुई थी.  पुलिस अंतिम संस्कार के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करेगी.

बताया जा रहा है कि शादी के करीब तीन साल तक राजेंद्र काजल की कोई संतान नहीं थी, लेकिन मरने से पहले वो गर्भवती  थी. काजल के गर्भवती होने की पुष्टि पोस्टमॉर्टम करने वाली रहली अस्पताल की डॉक्टर अनामिका विश्वास ने की है. डॉक्टर अनामिका के अनुसार काजल डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »