‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हालत…’, ममता बनर्जी का नाम लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने और क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि इस बार ममता बनर्जी की प्रदेश से विदाई तय है. यही कारण है कि मौजूदा समय में उनकी स्थिति खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचे जैसी हो चुकी है, जिसे मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की बदहाली का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि अब वहां पर न्यायिक अधिकारी तक का अपहरण हो रहा है. ऐसी स्थिति में वहां की सरकार क्या कर रह होगी. इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. अफसोस की बात है कि इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया जा रहा है.

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुनियोजित तरीके से सबसे पहले संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया. इसके बाद न्यायिक अधिकारियों का अपहरण करना शुरू किया, जिसके बाद से प्रदेश में स्थिति कैसी बनी हुई है, वो किसी से छुपा नहीं है.

उन्होंने कहा कि इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी को इस बात का आभास हो चुका है कि इस बार प्रदेश से उनकी विदाई तय है. अब ऐसे में ममता बनर्जी को लग रहा है कि अगर अब वो ईडी और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने की कोशिश करेंगी, तो उन्हें इससे राजनीतिक फायदा अर्जित होगा, लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि यह उनकी गलतफहमी है, जिसे उन्हें दूर कर लेना चाहिए.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में इतने साल तक सत्ता में रही. ऐसी स्थिति में उनका यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि वे अपने द्वारा किए गए कामों का लेखा जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करें.

इसके अलावा, उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब कभी चुनाव निकट आता है, तो कुछ लोग सेक्युलर कारस्तानी में जुट जाते हैं. अब एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि ये लोग सही मायने में मुस्लिम समुदाय के लोगों का सशक्तीकरण नहीं चाहते हैं, बल्कि उनका शोषण करना चाहते हैं. ये वो लोग हैं, जो मुस्लिम समुदाय के लोगों का अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, इसलिए ये लोग मियां बीवी का जिक्र करते रहते हैं. लिहाजा ऐसे लोगों को एक बात समझ लेनी चाहिए कि हिंदुस्तान में कोई भी असुरक्षित नहीं है, न ही मियां और न ही बीवी. ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों को मेरा यही सुझाव रहेगा कि वो किसी भी प्रकार के मियां बीवी के किसी भी चक्कर में ना ही पड़े.

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को एक बात समझनी होगी कि मौजूदा समय में हमारा देश समग्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए ये लोग सामने आकर विकास से संबंधित हर काम में सांप्रदायिकता का रंग घोलने की कोशिश कर रहे हैं. मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि अब इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.

साथ ही, उन्होंने मौजूदा समय में केंद्र सरकार की कार्यशैली की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि संकट के समय में हमारी सरकार ने जिस तरह से काम किया है, वो निसंदेह काबिलेतारीफ है. हम इसकी जितनी प्रशंसा करें, उतनी कम है.

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में आप पूरी दुनिया की स्थिति देख लीजिए. चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है. हर जगह तबाही का आलम है, लेकिन भारत सरकार अपनी कार्यशैली के दम पर समाज के हर तबके के लोगों के हितों का विशेष ख्याल रख रही है. साथ ही मैं एक बात और साफ कर देना चाहता हूं कि हमारा देश ने कभी विस्तारवादी नीति नहीं, बल्कि विकासवादी नीतियों की वकालत की है. हाईन्यूज़ !

 

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »