Mohan Bhagwat On Manipur Violence: आखिर शांत इलाके में अचानक आग कैसे लगी? मणिपुर हिंसा पर RSS चीफ भागवत बोले- गृहमंत्री जाएं वहां

Manipur Violence:HN/ देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में फैली हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है. सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त कमांडो की तैनाती की गई है और इंटरनेट सेवा भी बैन है. इस बीच राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) चीफ मोहन भागवत का अहम बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मणिपुर जैसे शांत राज्य में ये हिंसा की आग फैलाई किसने?

नागपुर में दशहरे के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मणिपुर शांत था, अचानक आपसी फूट की आग कैसे लग गई? मणिपुर हिंसा के पीछे सीमा पार के आतंकवादी थे? मैतेई और कुकी समाज को किसने एक-दूसरे के सामने खड़ा किया? सीमावर्ती क्षेत्र है, वहां झगड़े हों, इसका किसको फायदा है? मणिपुर में झगड़ा निर्माण करने वाले बाहरी ताकत है क्या?”

‘मणिपुर हिंसा हुई नहीं करवाई गई’

आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा, “गृह मंत्री, अन्य मंत्री वहां जाकर बैठे, शांति की प्रक्रिया चलते हुए हिंसा भड़काने वाले कौन थे?? देखने पर पता चलता है, यह हुआ नहीं, करवाया गया है.” उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा, “स्वयं को उकसाने वाली परिस्थिति पर काम करने वाले संघ के कार्यकरताओं को मैं सलाम करता हूं. हमें एकता की ओर बढ़ना पड़ेगा. मणिपुर में संघ के स्वंयसेवक काम कर रहे हैं, हमें उन पर गर्व है. वहां विश्वास टूट गया है, पुनः विश्वास निर्माण करने के लिए लंबे समय तक काम करना पड़ेगा.”

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते कि भारत उठ खड़ा हो. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भावनाएं भड़काकर वोट हासिल करने की साजिश रची जा रही है और इससे सतर्क रहना होगा. उन्होंने कहा कि समाज की स्थाई एकता अपनेपन से निकलती है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »