IND vs PAK: मैच से पहले रोहित को लेकर फैन्स ने लगाये दिलचस्प नारे, फैन्स बोले- 5 रुपये की पेप्सी…

India vs Pakistan:HN/ भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच शुरू होने वाला है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. क्रिकेट का यह मैदान दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इस मैदान पर सवा लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है. इस मैच के दौरान पूरा मैदान भरे रहने की उम्मीद है, और फैन्स मैच से पहले ही अपने कप्तान रोहित शर्मा को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं.

रोहित शर्मा के कुछ फैन्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित शर्मा के फैन्स उनके लिए एक मजाकिया नारे लगाते हुए दिख रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरल मीडियो एक मेट्रो स्टेशन का है, जिसमें फैन्स नारे लगा रहे हैं कि, “5 रुपये की पेप्सी, रोहित भाई …!”

रोहित शर्मा के लिए लगे नारे

रोहित के फैन्स का यह वीडियो मैच शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर फैल गया है. दरअसल रोहित शर्मा से आज टीम इंडिया और भारत के सभी फैन्स को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 84 गेंदों में 131 रनों की एक ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा रोहित ने पिछले वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की एक शानदार पारी खेली थी, जिसकी वजह से पाकिस्तान को मैच गवांना पड़ा था.

वहीं, हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने ना सिर्फ शाहीन शाह अफरीदी की गेंदों को सीमा पार पहुंचाया था, बल्कि नसीम शाह, और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज गेंदबाजों को भी दिन में तारे दिखाई थे. ऐसे में वर्ल्ड कप मैच में भारतीय टीम के सभी फैन्स को रोहित शर्मा से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी. अब देखना होगा कि टीम इंडिया के कप्तान अपने इस पसंदीदा विपक्षी टीम के सामने कैसा प्रदर्शन करते हैं. बहरहाल, इस मैच के लिए टॉस हो चुका है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मैच में ईशान किशन की वापसी हुई है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »