IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू होते ही विराट कोहली से हुई बड़ी चूक, मैदान से जाना पड़ा बाहर

India vs Pakistan:HN/ भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच शुरू हो चुका है. इस मैच का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स को पिछले चार साल से था. अब आखिरकार इस मैच की शुरुआत हो चुकी है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया में ईशान किशन की जगह शुभमन गिल की वापसी हुई है.

इस मैच को शुरू हुए अभी कुछ ही मिनट हुए थे कि विराट कोहली के एक अज़ीब घटना घट गई, और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ गया. दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच में विराट कोहली गलत जर्सी पहनकर मैदान पर आ गए थे.

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया ने जो जर्सी पहनी है, उसके कंधों पर ट्राई कलर की पट्टियां लगी हुई है, लेकिन कोहली जो जर्सी पहनकर मैदान पर आए, उनके कंधों पर व्हाइट पट्टी बनी हुई थी. विराट ने मैच के दौरान अपनी इस गलत जर्सी पर गौर किया, और फिर मैदान से बाहर गए और सही जर्सी पहनकर आए, जिसके कंधों पर तिरंगे वाली पट्टी बनी हुई है.

पाकिस्तान ने की शानदार शुरुआत

बहरहाल, यह मैच शुरू हो चुका है, और पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की है. इस ख़बर को लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 41 रन बना दिए थे. अबदुल्ला शफ़ीक ने 20 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए. वहीं, इमाम उल हक ने भी 20 रन बनाकर खेल रहे थे. इस मैच में पाकिस्तान की टीम में कप्तान बाबर आज़म ने कोई बदलाव नहीं किया है.

अब देखना होगा कि इस मैच में पाकिस्तान की टीम कितना स्कोर बनाती है. बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान से पाकिस्तान के फैन्स को काफी उम्मीदें होंगी. उधर, टीम इंडिया की ओर से फैन्स को शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, और केएल राहुल इन चारों से काफी उम्मीदें होगी, क्योंकि इन चारों खिलाड़ियों ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. इन चारों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के अलावा बाकी टीमों के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए देखना होगा कि आज के मैच टीम इंडिया के ये धुरंधर कैसा कमाल करते हैं. हाईन्यूज़ !

 

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »