सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण, धवन, रैना सहित इन सभी क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Indian Players Wished The People Of India On Republic Day:HN/ देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. देश के साथ पूरी दुनिया में जहां भी भारतीय हैं, वहां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

सूर्यकुमार यादव 

भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर लिखा, ‘संविधान से चलने वाले देश के 77 साल. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.’

गौतम गंभीर

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, ‘हमारा एक संविधान है. हमारी पहचान भी एक होनी चाहिए – भारतीय. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.’

इरफान पठान

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने देश को 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा, ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. आइए हम अपने संविधान और अपने नायकों के बलिदान का सम्मान करें. भारतीय होने पर गर्व है. जय हिंद.’

वीवीएस लक्ष्मण

पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, ‘एक देश तब आगे बढ़ता है जब उसके लोग धर्म को खुद से ऊपर रखते हैं. आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिंद.’

सुरेश रैना

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद. जय भारत.’

शिखर धवन

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. धवन ने एक्स पर लिखा, ‘दिल से हिंदुस्तानी. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं’.

ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं’.

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर समेत कई खिलाड़ियों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था. भारतीय टीम ने 2 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था. पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. बलदेव सिंह, भगवानदास रायकर, प्रवीण कुमार, सविता पुनिया, और व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा हुई. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »