आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गाना रिलीज, जयंती पर ‘ऐ मेरी जिंदगी’ से खास तोहफा

हरीश व्यास के डायरेक्शन में बनी ‘ओम का हरि’ के संगीत की लॉन्चिंग एक यादगार शाम रही. फिल्म में रघुबीर यादव, सोनी राज़दान और अंशुमन झा मेन रोल्स में हैं. इस मौके पर फिल्म के संगीत के साथ-साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास में इसकी खास जगह को भी याद किया गया. फिल्म के म्यूज़िक एल्बम की सबसे खास बात यह है कि इसमें दिग्गज गायिका आशा भोसले का किसी फीचर फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया आखिरी गीत शामिल है. इस वजह से यह मौका इमोशनली और हिसटॉरिकली बेहद खास बन गया.

आशा भोसले का आखिरी गाना रिलीज
खास बात यह है कि आशा भोसले के इस आखिरी फीचर फिल्म गीत ‘ऐ मेरी ज़िंदगी, तू छुपी है कहां’ का म्यूज़िक वीडियो भी रिलीज़ किया गया है. वीडियो में फिल्म के लिए इस गीत की रिकॉर्डिंग करते समय आशा भोसले के स्टूडियो के अंदर के कुछ खास पल भी देखने को मिलते हैं.

कई पीढ़ियों की संगीत विरासत को जोड़ता है ‘ओम का हरि’ का एल्बम

‘ओम का हरि’ का संगीत फिल्म की कहानी और कई पीढ़ियों से चली आ रही संगीत की विरासत को एक साथ जोड़ता है. आशा भोसले के आखिरी फीचर फिल्म गीत को एल्बम में शामिल किया जाना इसे और भी खास बनाता है. दर्शकों को इस एल्बम के ज़रिए उनकी उस आवाज़ को सुनने का मौका मिलेगा, जो भारतीय सिनेमा की हिस्ट्री में हमेशा एक खास जगह रखेगी.

एल्बम में दिवंगत दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार, परेश पाहुजा के गीत भी शामिल हैं. इसके अलावा फिल्म के मुख्य अभिनेता रघुबीर यादव ने भी दो गीत गाए हैं. उन्होंने मुंबई में कल शाम हुए म्यूज़िक लॉन्च के दौरान इन दोनों गीतों को लाइव ऑडियंस के सामने भी प्रेजेंट किया.

अंशुमन झा बोले, ‘आशा जी खुद एक पूरी प्लेलिस्ट थीं’

फिल्म में नज़र आने वाले एक्टर अंशुमन झा ने कहा, ‘प्लेलिस्ट में अलग-अलग तरह के गाने होने का चलन शुरू होने से बहुत पहले ही आशा जी खुद एक पूरी प्लेलिस्ट थीं. ‘ओम का हरि’ के लिए आशा जी का गाना गाना ऐसी बात है, जिसे हम शायद कभी शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं कर पाएंगे. आज उनकी जयंती के मौके पर ‘ऐ मेरी ज़िंदगी’ का रिलीज़ होना इसे और भी खास बना देता है. यह लगभग किसी खूबसूरत कोइंसिडेंस जैसा लगता है कि हम आज, उनकी जयंती पर, यह गीत पूरी दुनिया के साथ साझा कर पा रहे हैं. हम खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि ‘ओम का हरि’ को उनकी शानदार संगीत यात्रा में एक छोटी लेकिन बेहद खास जगह मिली है.’

डायरेक्टर हरीश व्यास खुद को मानते हैं सौभाग्यशाली

डायरेक्टर हरीश व्यास के लिए ‘ओम का हरि’ का संगीत फिल्म की भावनात्मक कहानी से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है. एल्बम और आशा भोसले के आखिरी फीचर फिल्म गीत को इसका हिस्सा बनाने के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, ‘आशा जी के जन्मदिन पर यह गीत रिलीज़ करना मेरे लिए बेहद खास है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि ‘ओम का हरि’ के जरिए उनकी संगीत विरासत का एक छोटा सा हिस्सा आगे ले जाने का मौका मिल रहा है. आज हम सिर्फ एक गीत रिलीज़ नहीं कर रहे हैं, बल्कि आशा जी का जश्न मना रहे हैं.’

रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमान झा जैसे कलाकारों से सजी ‘ओम का हरि’ एक अलग तरह की कहानी के साथ यादगार संगीत पेश करती है. आशा भोसले के आखिरी फीचर फिल्म गीत के रिलीज़ होने से इस एल्बम को एक खास भावनात्मक जुड़ाव मिला है. ऐसे में यह म्यूजिक लॉन्च सिर्फ फिल्म के प्रचार का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि एक महान संगीत विरासत को याद करने और उसका जश्न मनाने का खास अवसर बन गया. ‘ओम का हरि’ 18 सितंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

BCCI की नई स्पॉन्सर डील से छप्परफाड़ कमाई, 35 मैचों से आएंगे ₹129 करोड़!

BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम की आने वाली घरेलू शृंखलाओं के लिए कैम्पा कोला, एसबीआई लाइफ और चैट जीपीटी को एसोसिएट पार्टनर्स के तौर पर

Read More »

आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गाना रिलीज, जयंती पर ‘ऐ मेरी जिंदगी’ से खास तोहफा

हरीश व्यास के डायरेक्शन में बनी ‘ओम का हरि’ के संगीत की लॉन्चिंग एक यादगार शाम रही. फिल्म में रघुबीर यादव, सोनी राज़दान और अंशुमन

Read More »

महाराष्ट्र में मानव तस्करी रैकेट पर शिकंजा, आरोपी योगानंद पुजारी गिरफ्तार

मानव तस्करी रैकेट से जुड़े एक आरोपी 42 वर्षीय योगानंद पुजारी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को भारत पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Read More »

‘काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो’ बयान से घिरे BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, कांग्रेस ने मांगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. भोपाल

Read More »

शिमला में नाई की दुकान से अफीम तस्करी का खुलासा, ₹1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक NDPS मामले में ₹1.64

Read More »

सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन से मचाई तबाही; जानें 5 बड़ी वजहें

यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने आज सऊदी अरब के कई रणनीतिक और आर्थिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए.

Read More »

दिल्ली दौरे से पहले ईरान ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, कहा- दोनों देशों के रिश्ते हैं ऐतिहासिक

BRICS शिखर सम्मेलन के लिए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की नई दिल्ली यात्रा से पहले तेहरान ने भारत के साथ अपने रिश्तों को लेकर

Read More »