हार्दिक पांड्या फिर चोटिल, अफगानिस्तान सीरीज से भी वापसी पर संकट!

हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को फिर से झटका लगा है. उम्मीद की जा रही थी कि वह 13 सितंबर से शुरू हो रही अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करेंगे, लेकिन वो फिर से चोटिल हो गए हैं. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें पैर में हल्की चोट आई है, जिससे उन्हें वापसी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. हार्दिक इसी साल मार्च के बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे!

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हार्दिक पांड्या  पूरी तरह फिट होने की राह पर थे, लेकिन नई चोट के कारण वो शायद आगामी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड पर मुहर लगाने के लिए चयनकर्ता इसी सप्ताह बैठक करने वाले हैं. भारत और अफगानिस्तान की टी20 सीरीज 13 सितंबर से 17 सितंबर तक खेली जाएगी.

रिपोर्ट अनुसार एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक पांड्या बिना किसी परेशानी के अभ्यास कर पा रहे थे, लेकिन पैर में हल्की चोट के कारण उन्हें गेंदबाजी ना करने की सलाह मिली है. वह जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज काफी करीब है, उस समय तक शायद हार्दिक पूरी फिटनेस प्राप्त नहीं कर पाएंगे. बल्लेबाजी और मूवमेंट में उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं है, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उन्हें 100 प्रतिशत फिट घोषित करने से पहले खुद भी पूरी तरह आश्वस्त होना चाहता है.

3 महीनों से नहीं खेला कोइ मैच

हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी मैच 24 मई को IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था. वहीं पिछले 5 महीनों से वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप पास आ रहा है, लेकिन यह भी चिंता का विषय है कि यह ऑलराउंडर खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन के बाद कोई ODI मैच नहीं खेला है.

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर चोट से जल्दी रिकवर कर रहे हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह की चोट अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. बहुत जल्द अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा होने वाली है. देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »