SC के फैसले के बाद सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI सूर्यकांत ने दी शुभकामनाएं

सुप्रीम कोर्ट ने 20 से जुलाई 25 के बीच हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़ी सभी एफआईआर को रद्द करने और इस मामले को बंद करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में दर्ज की गई FIR पर आगे कोई जांच या कार्रवाई नहीं की जाएगी। इन सभी केसों को हमेशा के लिए बंद माना जाएगा. इस पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने हाथ जोड़कर जजों को धन्यवाद कहा. जिसके बाद चीफ जस्टिस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस मामले पर सुनवाई पूरी हो गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने का फैसला सुनाया

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रों से जो वादे किए उसे पूरा करना चाहती है, जिसमें मुकदमे वापस लेने, भविष्य में इन मामलों के लिए एफआईआर न करने और आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए मुआवजा देने जैसी बातें शामिल है. कोर्ट ने कहा कि  3 महीने में नीति बने, जिसके तहत आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजन को मुआवजा मिल सके. CJI सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने आर्टिकल-142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ये फैसला सुनाया है.

इन लोगों पर जांच जारी रहेगी

कोर्ट ने कहा कि वह यह फैसला उन छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ले रहा है जिन्होंने ईमानदारी और नेक नीयत से आंदोलन में हिस्सा लिया था. दिल्ली पुलिस को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ी सिर्फ एक FIR पर जांच जारी रखने की इजाजत दी गई है. यह मामला उन 2,873 लोगों के खिलाफ है, जो गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड हत्या, रेप, अपहरण के आरोपी रहे हैं. एसजी तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि केंद्र ने 25 जुलाई को आंदोलनकारियों के नेताओं को आश्वासन दिया था कि दर्ज केस वापस लिए जाएंगे और आगे कोई केस दर्ज नहीं होगा.

सीजेआई ने की सौरव दास की तारीफ

सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकार के आश्वासन के बाद सीजेपी के सौरव दास ने कहा, ‘हम इस आदरणीय कोर्ट और सभी वकीलों को धन्यवाद देते हैं. 5 सितंबर के मार्च का आह्वान वापस लिया जा रहा है.’ चीफ जस्टिस ने उनके इस फैसले की तारीफ की.

कोर्ट ने केंद्र सरकार को पूरे देश में मुआवजा भुगतान के लिए एक नीति बनाने का आदेश दिया है. इस नीति को सभी संबंधित राज्य सरकारों और लागू करने वाले प्राधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि इसे मुआवजा देने के लिए एक व्यवस्था बनाई जा सके. नीट 2026 से संबंधित मामलों के कारण जिन छात्रों ने आत्महत्या की है, यह नीति बनने के बाद उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा. सरकार को यह नीति तीन महीने की समय सीमा के भीतर तैयार करनी होगी. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »