विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार में क्रिकेट के किंग विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी अपनी बहन भावना कोहली से राखी बंधवाई. भावना ने विराट की कलाई पर राखी बांधते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की. इस पर उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा.

भावना की शेयर की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में सिर्फ कोहली की कलाई नजर आ रही है. कोहली के हाथ पर बना टैटू भी दिख रहा है. तस्वीर को कैप्शन देते हुए भावना कोहली ढींगरा ने लिखा, “इससे फर्क नहीं पड़ता कि जिंदगी हमें कहां ले जाए, मेरी दुआएं हमेशा तुम्हें ढूंढ लेंगी.”

कोहली ने एक दिन पहले ही बंधवाई राखी?

कोहली ने शायद एक दिन पहले ही राखी बंधवा ली थी, क्योंकि उन्हें गुरुवार (27 अगस्त) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान उनकी कलाई पर राखी नजर आ रही थी. हालांकि उनकी बहन ने तस्वीर रक्षाबंधन के दिन ही शेयर की है.

विराट कोहली कब खेलेंगे टीम इंडिया के लिए अगला मैच?

विराट कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे में उपलब्ध हैं. वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में खेलनी है. भारत की सरजमीं पर होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. दूसरा वनडे 30 सितंबर और तीसरा व आखिरी 03 अक्टूबर को खेला जाएगा.

इस सीरीज में कोहली के खेलने की पूरी उम्मीद है. अभी सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ है. कोहली ने भारत के लिए पिछली वनडे सीरीज जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने क्रमश: 05, 65 और 74 रनों की पारियां खेली थीं. फिलहाल तो कोहली फिट हैं. ऐसे में अगली सीरीज में उनका खेलना तय है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »