इजराइल पर अचानक हुए हमले के बाद बोले पीएम मोदी, कहा-इस मुश्किल की घड़ी में हैं साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले पर संवेदना और प्रार्थना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत एकजुटता के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में इजराइल के साथ हैं. उन्होंने कहा, “इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है. उनकी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं निर्दोष पीड़ितों एवं उनके परिवारों के साथ हैं. हम एकजुटता से खड़े हैं.”

बता दें कि हमास समूह द्वारा दागे गए रॉकेटों के इजराइल में युद्ध शुरू होने के कुछ घंटों बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया है. दूसरी ओर, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने टेलीविजनन संबोधन में बड़े पैमाने पर सेना की लामबंदी और युद्ध की शुरुआत की घोषणा की है.

फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह हमास के सिलसिलेवार हमलों के जवाब में इसराइल ने इस बार गाजा में ‘युद्ध की स्थिति’ की घोषणा की है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि वह जल्द ही गाजा में स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे.

कठिन समय में इजराइल के साथ-पीएम मोदी

इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने इजराइल पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं. पीएम मोदी ने पीड़ितों और निर्दोषों के प्रति संवेदनाएं जताई.

नेतन्याहू सरकार ने कहा कि गाजा में सक्रिय हमास बलों ने शुक्रवार रात गाजा से इजरायली सैनिकों और बस्तियों को निशाना बनाकर 5,000 से अधिक रॉकेट दागे. उनका दावा है कि हमास के विशेष बलों ने गाजा में “ऑपरेशन अल अक्सा फ्लड” शुरू कर दिया है. हमले को अंजाम देने के लिए उन्होंने विस्फोटकों से भरे पैराग्लाइडर का भी इस्तेमाल किय.

हमले का देंगे जवाब- नेतन्याहू

इजराइल ने दावे के समर्थन में वीडियो फुटेज भी जारी किया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, ”हमलावर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जाएगा.”

इस साल की शुरुआत से, इजरायली सेना हमास और एक अन्य फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह, फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के साथ सिलसिलेवार झड़पों हो रही हैं. तब से, गाजा को कथित तौर पर प्रभावी ढंग से अवरुद्ध कर दिया गया है, प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं.

इसके अलावा आरोप है कि घनी आबादी वाले इलाकों में इजरायली सेना के मिसाइल और ड्रोन हमलों में कई नागरिकों की मौत हो गई है. ऐसे में आशंका है कि हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा से गाजा में मौत का सिलसिला बढ़ सकता है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »