PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके साथ बातचीत की और रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं. प्रधानमंत्री के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक खास कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें कई बच्चे शामिल हुए. पीएम मोदी के सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो और तस्वीरें शेयर की गई हैं.

पीएम मोदी ने बच्चों के बीच काफी सहज और खुश नजर आए. प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन के मौके पर देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है. पीएम मोदी ने एक्स हैंडल की एक पोस्ट के जरिए कहा, ‘रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.’

राजनाथ सिंह ने भी बच्चों से बंधवाई राखी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी बच्चों से राखी बंधाई. उन्होंने एक्स पर लिखा, नई दिल्ली में मेरे घर पर रक्षाबंधन मनाया गया. युवा भारत के साथ राखी के त्योहार की खुशियां और स्नेह साझा किया.

उन्होंने देश को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ. भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है. यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है. इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूँ कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने.’ हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »