BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशभर से 45 नेताओं को इस बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया है. बैठक 29 अगस्त को सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय में होगी.

इस बैठक में देश के युवाओं के बदलते मिजाज, उनकी मौजूदा समस्याओं और इन चुनौतियों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. पार्टी का फोकस यह समझने पर रहेगा कि युवा किन मुद्दों को सबसे ज्यादा महत्व दे रहे हैं और उनसे बेहतर तरीके से जुड़ने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं.

हर राज्य से 2 से 3 नेताओं को बुलाया गया

बीजेपी की इस बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों से 2 से 3 नेताओं को शामिल किया गया है. कुल 45 नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. बैठक में केंद्रीय मंत्री, मौजूदा सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक और राज्यों में मंत्री पद पर मौजूद नेताओं को भी बुलाया गया है. पार्टी ने ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी है जिनकी युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है और जो युवा मुद्दों को बेहतर तरीके से समझते हैं.

युवाओं से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं की सोच और उनकी मौजूदा चुनौतियों को समझना है. रोजगार, शिक्षा, अवसर और बदलते समय में युवाओं की जरूरतों जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. बीजेपी ऐसे नेताओं को बैठक में शामिल कर रही है जिनकी युवाओं के बीच पहचान और प्रभाव है. पार्टी का मानना है कि युवाओं के साथ बेहतर संवाद के लिए ऐसे नेताओं की राय महत्वपूर्ण हो सकती है.

कई बड़े युवा चेहरों को मिला न्योता

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को भी बुलाया गया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, बीजेपी महासचिव हरीश द्विवेदी और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से को भी बैठक में शामिल होने का न्योता दिया गया है. महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे, मुंबई की पूर्व सांसद पूनम महाजन, बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या और दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट जैसे नेताओं को भी बैठक में बुलाया गया है. बीजेपी की यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पार्टी युवाओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. बैठक में युवा नेताओं के अनुभव और सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है. हाईन्यूज़ !

 

Leave a Comment

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »