अखबार से शीशा चमकाने का आसान तरीका, मिनटों में दिखेगा नया जैसा!

बाथरूम या घर में लगा शीशा रोज़ाना इस्तेमाल में आता है, लेकिन पानी के छींटे, साबुन की परत और भाप जमकर उसे धुंधला बना देते हैं. ऐसे में ज़्यादातर लोग शीशा साफ करने के लिए पुराना अखबार इस्तेमाल करते हैं, और यह तरीका काफी हद तक कारगर भी है. लेकिन सिर्फ अखबार से रगड़ने से  रिज़ल्ट नहीं मिलता है, बल्कि इसके साथ सही तरीका अपनाना भी उतना ही जरूरी है. आइए जानते हैं बिना ज्यादा मेहनत किए शीशे को चमकदार बनाने का सही तरीका क्या है.

ऐसे करें सफाई

शीशा साफ करने से पहले एक स्प्रे बोतल में पानी और सफेद सिरका मिला लें. इस मिश्रण को शीशे पर स्प्रे करके 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि जमी हुई गंदगी और दाग ढीला पड़ जाएं. सिरका एक नैचुरल क्लीनर माना जाता है, जो केमिकल क्लीनर के बिना भी शीशे की गंदगी आसानी से हटा देता है.

अखबार से ऐसे करें सफाई

सिरके से सफाई करने के बाद असली कमाल अखबार से होता है. शीशे को साफ कपड़े या सूखे अखबार से पोंछ लें, इससे शीशे पर कोई दाग या लकीर नहीं बचेगी और वह चमक उठेगा. दरअसल अखबार के कागज में मौजूद हल्का रफ टेक्सचर शीशे पर बिना खरोंच डाले पानी और सिरके की बूंदों को अच्छी तरह सोख लेता है, जिससे स्ट्रीक फ्री चमक मिलती है.

 जिद्दी दागों के लिए यह जादुई तरीका

अगर शीशा इतना धुंधला हो चुका है कि उसमें चेहरा देखना भी मुश्किल हो, जान लें कि दाग काफी पुराने और मोटे हो चुके हैं. ऐसे मामलों में गर्म सिरका शीशे पर स्प्रे करें और सिरके में भीगे पेपर टॉवल को 10 से 20 मिनट के लिए शीशे पर चिपका दें, इससे जिद्दी दाग भी आसानी से निकल जाते हैं.

यह भी एक कारगर तरीका

शीशे पर हल्की खरोंच या धुंध जमी हो, तो टूथपेस्ट भी काम आ सकता है. शीशे पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें, फिर 2 3 मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछ दें. इससे हल्की खरोंच और धुंध दोनों हट जाती हैं.

जान लें चमकाने का राज

नींबू का रस और सफेद सिरका मिलाकर भी शीशे की चमक बढ़ाई सकते है. यह मिश्रण जिद्दी दाग धब्बों को हटाने में मदद करता है, और शीशे को नैचुरल तरीके से चमकदार बना देता है.

कब करें सफाई?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हफ्ते में कम से कम दो बार शीशा साफ करना चाहिए, क्योंकि हार्ड पानी के दाग जल्दी जमते हैं. सफाई करते वक्त बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शीशे की सतह खराब हो सकती है. हाईन्यूज़ !

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »