रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराते हैं और मिठाई इस खुशी का जरूरी हिस्सा बन जाती है. हालांकि, त्योहार के समय मिठाइयों की कीमत बढ़ जाती है, जिससे अच्छी क्वालिटी की मिठाई खरीदना कई बार बजट बिगाड़ सकता है.

अगर आप भी इस बार भाई या बहन के लिए कुछ मीठा खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो बाजार में कई अच्छे और किफायती विकल्प मौजूद हैं. मिठाई खरीदते समय जरूरी नहीं कि आप महंगी और प्रीमियम मिठाई ही लें. कई पारंपरिक मिठाइयां ऐसी हैं, जो स्वाद में अच्छी होने के साथ जेब पर भी ज्यादा भारी नहीं पड़तीं. आप परिवार में लोगों की संख्या और अपने बजट के हिसाब से इनकी मात्रा तय कर सकते हैं.

लड्डू, बर्फी और पेड़े जैसे किफायती ऑप्शन्स

बेसन के लड्डू त्योहारों पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाईयों में से एक हैं. बेसन, घी और चीनी से तैयार होने वाले इन लड्डुओं का स्वाद काफी अच्छा होता है और आप इन्हे कम मात्रा में लेकर भी पूरे परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं. पेड़ा भी रक्षाबंधन के लिए एक अच्छा और किफायती विकल्प है. बाजार में दूध, मावा और अलग-अलग फ्लेवर के पेड़े आसानी से मिल जाते हैं. बूंदी के लड्डू भी त्योहार के लिए अच्छा ऑप्शन हैं, जिन्हें कम खर्च में खरीदा जा सकता है. वहीं बालूशाही और नारियल की बर्फी भी बजट में मिठाई लेने वालों के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

गुलाब जामुन, मिल्क केक और घर पर बना हलवा

गुलाब जामुन ऐसी मिठाई है, जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं. रक्षाबंधन पर आप परिवार के सदस्यों की संख्या के हिसाब से सीमित मात्रा में गुलाब जामुन खरीद सकते हैं, जिससे बजट भी कंट्रोल में रहेगा और सभी का मुंह भी मीठा हो जाएगा.

मिल्क केक भी त्योहार के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जिसका स्वाद दूध और मावे की मिठास से भरपूर होता है  इसे आप कम मात्रा में खरीदकर भी रक्षाबंधन की मिठास बढ़ा सकते हैं. अगर आप बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर कुछ बनाना चाहते हैं तो सूजी का हलवा एक आसान और किफायती विकल्प है. इसे बनाने के लिए घर में मौजूद सामान का ही इस्तेमाल किया जा सकता है, और रक्षाबंधन पर परिवार के साथ इसका आनंद लिया जा सकता है इससे त्योहार पर घर के स्वाद का मजा भी मिलता है.

इन बातों का रखें ध्यान

रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी और ताजगी का भी ध्यान रखें. मिठाई हमेशा साफ-सुथरी और भरोसेमंद दुकान से ही खरीदें. कम बजट में भी इन मिठाईयों के जरिए आप अपने रक्षाबंधन को खास और मीठा बना सकते हैं. हाईन्यूज़ !

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »