पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई हमले किए गए. इन घटनाओं में 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. खैबर जिले के तख्त बेग इलाके में जरमत खान शहीद संयुक्त जांच चौकी पर रविवार (23 अगस्त 2026) की देर रात आतंकवादियों ने हमला किया. यह चौकी पुलिस और फ्रंटियर कोर के जवानों की संयुक्त निगरानी में थी.

पुलिस के अनुसार, हमलावरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच काफी देर तक गोलीबारी हुई. इस दौरान पुलिस कांस्टेबल शुमल शलमानी और फ्रंटियर कोर के अधिकारी नजीर की मौत हो गई. हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. खैबर जिले के पुलिस अधिकारी वकार अहमद की निगरानी में हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

पेशावर में CTD अधिकारी की हत्या

खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर के बाहरी इलाके में भी एक सुरक्षा अधिकारी को निशाना बनाया गया. बडाबेर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट यानी CTD में तैनात अधिकारी पर गोलीबारी की. पुलिस के मुताबिक, हमले में अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

मोहमंद में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला

खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद जिले की अंबर तहसील में भी पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया. पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात हमलावरों ने चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंका. हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »