दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 1:15 बजे तक 150 उड़ानें देरी से चल रही थीं और फिलहाल एयरपोर्ट पर उड़ानों की औसत देरी करीब 27 मिनट है. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है, लेकिन यातायात स्लो हो गया है.

 उड़ानों के शेड्यूल पर पड़ा असर
बारिश और खराब मौसम के दौरान कम विजिबिलिटी, रनवे की स्थिति और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट के कारण विमानों की आवाजाही की रफ्तार प्रभावित हो सकती है. इसका असर उड़ानों के पूरे शेड्यूल पर पड़ता है और देरी बढ़ सकती है.

डाइवर्ट की उड़ानें
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की वजह से 14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. अगर दिल्ली से फ्लाइट है तो एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी एयरलाइन का लाइव फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें और सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें.

भारी ट्रैफिक जाम
भारी बारिश की वजह से अशोक नगर मेट्रो स्टेशन, बुराड़ी, सी.आर. पार्क और अलकनंदा जैसे इलाकों में पानी भर गया है. कई जगहों पर जलभराव की वजह से सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. ITO से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी भीषण जाम लगा है.

रेड अलर्ट जारी किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि दिन में और भी भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »