Title: दाल पकाते समय झाग हटाना जरूरी है? जानें क्या कहती है सच्चाई

Dal Foam: भारतीय थाली में दाल रोज का हिस्सा है, लेकिन इसे पकाते वक्त ऊपर आने वाला सफेद झाग अक्सर लोगों के मन में डर पैदा कर देता है. सोशल मीडिया पर इस झाग को यूरिक एसिड बढ़ाने, जोड़ों में दर्द और यहां तक कि धीमा जहर तक बताया जाता रहा है. हालांकि, असल में यह झाग सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है और इसे हटाना वाकई जरूरी है या नहीं? आइए एक्सपर्ट्स की राय से इस पूरे मामले की सच्चाई जानते हैं.

झाग बनता क्यों है?

जब मसूर, मूंग, अरहर जैसी दालों को उबाला जाता है तो उसमें मौजूद प्रोटीन और घुलनशील फाइबर पानी में घुलने लगते हैं. यही प्रोटीन, स्टार्च और सैपोनिन नाम का तत्व मिलकर उबलते पानी के ऊपर सफेद या हल्के रंग का झाग बना देते हैं, जो पूरी तरह एक नैचुरल प्रोसेस है.

क्या झाग सच में हानिकारक है?

फूड साइंटिस्ट के मुताबिक, दाल के झाग में सैपोनिन के अलावा प्रोटीन और स्टार्च का भी योगदान होता है, लेकिन इससे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की बात में कोई दम नहीं है. यानी सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह डर वैज्ञानिक तौर पर सही नहीं ठहरता. ऑन्कोलॉजिस्ट डाक्टर ने भी इस भ्रम को दूर करते हुए बताया कि दाल का सफेद झाग हटाना पूरी तरह वैकल्पिक है, जरूरी नहीं. उनके मुताबिक बेहतर पाचन के लिए दाल को पकाने से पहले अच्छी तरह धोना और कुछ घंटों तक भिगोना फायदेमंद रहता है, इससे सैपोनिन की मात्रा अपने आप कम हो जाती है.

कुछ स्थितियों में झाग हटाना बेहतर

हालांकि, झाग हानिकारक नहीं है, फिर भी कुछ परिस्थितियों में इसे हटाना अच्छा माना जाता है. जैसे अगर पानी साफ न हो, दाल अच्छी तरह धोई न गई हो या दाल सस्ते और असंगठित जगह से खरीदी गई हो, जिसमें गंदगी या कीटनाशकों के अंश होने की अंदेशा हो. ऐसे मामलों में झाग हटाने से दाल थोड़ी साफसुथरी जरूर लगती है.

स्वाद और लुक के लिए भी हटाते हैं लोग झाग

झाग हटाने की सबसे आम वजह अक्सर सेहत नहीं, बल्कि दाल का लुक और टेक्सचर होती है. झाग रहने पर दाल का पानी थोड़ा मटमैला दिख सकता है, इसलिए जिन्हें एकदम साफ, हल्की और स्मूद दाल पसंद है, वह उबाल आने के बाद ऊपर जमा झाग को चम्मच से निकाल सकते हैं. लेकिन रोज के खाने के लिए दाल बनाते वक्त अगर थोड़ा झाग रह भी जाए, तो इससे कोई परेशानी नहीं होती. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »