भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने जताई चिंता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और पीजी खाली कराने का मामला सामने आया है. दोनों छात्र ट्रूबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनका चयन प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम (PMSSS) के तहत हुआ है.

दोनों छात्रों को मुस्लिम होने के चलते बनाया निशाना

छात्रों का आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और धमकाते हुए पीजी खाली करने का दबाव बना रहे हैं. मामले की जानकारी सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुहेमी ने मध्य प्रदेश के डीजीपी से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

एसोसिएशन का आरोप है कि दोनों छात्रों को जम्मू-कश्मीर से होने और मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है. संगठन ने पुलिस और जिला प्रशासन से पूरे मामले की मौके पर जांच कराने की मांग की है. साथ ही छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी पढ़ाई प्रभावित न होने देने की अपील की गई है.

गुना: ‘युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन…’, महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

दोनों पक्षों का वेरिफिकेशन किया और दी समझाइश

वहीं, मामले को लेकर एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों का वेरिफिकेशन किया और उन्हें समझाइश दी गई. उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है. मामले को लेकर छात्रों और उनके संगठन की ओर से सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »