रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे डॉग्स, फडणवीस सरकार ने बदले नियम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा ही  संवेदनशील निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि अब कोई भी डॉग अगर रिटायर होता तो वो इसके बाद भी पुलिस फोर्स के साथ ही रहेंगे.

पहले जब भी कोई डॉग रिटायर होता था तब उसे गोद के लिए कहीं ओर दे दिया जाता था जिससे वो तनाव में आ जाते हैं और फिर जल्द ही उनकी मौत हो जाती है. अब इस फैसले से ऐसे डॉग्स को ऐसे परेशानियों का सामना  नही करना पड़ेगा.

10 साल के सेवा के बाद भी होगी देखभाल

सीएम फडणवीस ने कहा कि जिस डॉग ने 10 साल तक पुलिस फोर्स की सेवा की है, उसे रिटायरमेंट के बाद तकलीफ नहीं होनी चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि ऐसे जानवरों की देखभाल की जानी चाहिए और उन्हें अपनी बची हुई जिंदगी आराम से बिताने का मौका मिलना चाहिए.

गृह विभाग उठाएगा खर्च

अब नए फैसले के तहत, पुलिस डॉग्स 10 साल बाद एक्टिव ड्यूटी से रिटायर तो हो जाएंगे, लेकिन वो पुलिस फोर्स और अपने हैंडलर्स के साथ ही रहेंगे. उनके खाने और दूसरी जरूरतों का खर्च गृह विभाग उठाएगा. इस फैसले का मकसद रिटायर पुलिस डॉग्स की भलाई सुनिश्चित करना और साथ ही उनके हैंडलर्स के साथ उनके जुड़ाव को बनाए रखना है.

कब रिटायर होते हैं पुलिस डॉग्स?

बता दें कि पुलिस डॉग्स अपनी उम्र और सेहत के कारण 8 से 10 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं. उनके रिटायर होने के बाद  गोद लेने में उनके हैंडलर्स को पहली प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन अगर कोई एनजीओ या कोई अन्य उन्हें गोद लेता है तो इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. कई बार तो ये अपना खाना-पीना तक छोड़ देते थे. हालांकि, बाद में इसमें बदलाव किया गया था, लेकिन अब ऐसे डॉग्स को पुलिस फोर्स में ही रहने की अनुमति दी गई है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »