Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए कौन-सी दाल है सबसे फायदेमंद? जानें आसान रेसिपी

Weight Loss Diet: आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल काफी बदल गई है, जिसका असर खान-पान और सेहत पर भी पड़ता है ऐसे में हमें रोज के खाने के स्वाद के साथ सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है. अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहें हैं , तो आपकी डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में घर के खाने में मूंग की दाल एक अच्छा विकल्प हो सकती है. दाल हमारे रोज के भोजन का हिस्सा है और इसे सही तरीके से बनाकर आप वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर  सकते हैं.

मूंग की दाल को डाइट में करें शामिल

आप घर पर बनी चीजों  से वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंग की दाल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें प्रोटीन और फाइबर होने की वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे बार-बार भूख लगने और अनहेल्दी चीजे खाने से बचने में मदद मिलती है. आप इसे लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं.

ऐसे बनाएं मूंग दाल की हेल्दी रेसिपी

यह रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. अब इसे कुकर में पानी, हल्दी, नमक और टमाटर डालकर अच्छी तरह 2 सीटी तक पका लें. जब मूंग की दाल पाक जाएं तो जीरा, हींग और लहसुन का हल्का तड़का लगा सकते हैं. वजन कम करने के लिए तड़के में तेल और घी की मात्रा कम ही रखें.

दाल में सब्जियां मिलाकर बनाएं ज्यादा पौष्टिक

मूंग दाल को आप सिर्फ सादा बनाने के बजाय इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी मिला सकते हैं. इसमें पालक, लौकी, गाजर, टमाटर या तोरई जैसी सब्जियां डालने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. इस तरह दाल पेट भरने वाली होने के साथ रोज के भोजन को भी ज्यादा हेल्दी बना देती है.

दाल के साथ रखें पूरे भोजन का बैलेंस

वजन कम करने के लिए सिर्फ दाल को डाइट में शामिल करना काफी नहीं है. इसके साथ हरी सब्जी, सलाद और जरूरत के अनुसार रोटी या चावल भी ले सकते हैं. कोशिश करें कि दाल और सब्जी बनाते समय ज्यादा तेल, घी या क्रीम का इस्तेमाल न हो. खाने की मात्रा का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है.

स्वाद के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

मूंग दाल वजन कम करने वाली कोई जादुई चीज नहीं है, लेकिन यह संतुलित डाइट का अच्छा हिस्सा बन सकती है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोज के खाने में पर्याप्त प्रोटीन, सब्जियां और फाइबर शामिल करें. इसके साथ रोज कुछ समय पैदल चलना या एक्सरसाइज करना और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है. हाईन्यूज़ !

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »