JPSC विवाद: HC के फैसले पर भड़के छात्र नेता, बोले- सरकार ने दिया धोखा

झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर छात्र नेता रविंद्र पासवान ने रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. गुरुवार (20 अगस्त) को उन्होंने कहा कि झारखंड की गठबंधन की सरकार ने छात्रों के साथ धोखा किया है. सरकार की मंशा आज हाई कोर्ट में देखने को मिली. ये धोखा सिर्फ छात्रों को नहीं बल्कि झारखंड की तमाम आवाम को दिया गया है. हम पिछले 26 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

कल सभी जिलों में सीएम का पुतला दहन- रविंद्र महतो

रविंद्र पासवान ने कहा कि सरकार की मंशा थी कि किसी तरह छात्र आंदोलन को खत्म किया जाए. लेकिन आप ये भूल गए हैं कि जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच इतनी मजबूत हो चुकी है कि आपको जो दो महीने का समय दिए हैं, हम चाहें तो कल लाखों छात्रों को फिर से रांची की धरती पर बुला सकते हैं. हमारी मांग है कि आप अपनी मंशा को साफ करें और कमिटमेंट दिखाएं. नहीं तो दो महीने से पहले हम आंदोलन छेड़ दें. हम ये आह्वान करते हैं कि झारखंड सरकार की मंशा छात्रों के साथ नहीं है. सरकार ने आपको धोखा देने का काम किया है. कल झारखंड के सभी 24 जिलों में पुतला दहन कार्यक्रम होगा. पुतला दहन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा.

अब छात्रों को भी राजनीति करनी पड़ेगी- रविंद्र महतो

रविंद्र पासवान ने ये भी कहा, “हम माननीय न्यायालय पर कोई कमेंट नहीं करना चाहेंगे. लेकिन सरकार ने जिस तरीके से वादा किया था, वो इरादा आज हमें देखने को नहीं मिला. अंदर हाई कोर्ट में हमें देखने को मिला कि सरकार की तरफ से जो अधिवक्ता गए थे उन्होंने अपनी बात ही नहीं रखी. हम छात्र थे, हमने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री की बातों पर भरोसा किया. हमें लगा कि मुख्यमंत्री कम से कम छात्रों के साथ तो राजनीति नहीं करेंगे. लेकिन आज देख रहे हैं कि वो छात्रों के साथ भी राजनीति कर रहे हैं. अब छात्रों को भी राजनीति करनी पड़ेगी.”

बता दें कि 18 अगस्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 से आयोजित की गयी 22 परीक्षाएं रद्द कर दीं और 23 अन्य की जांच के आदेश दिए. हाई कोर्ट ने आज सरकार के फैसले पर रोक लगा दी. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »