धरने के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘पुलिस की क्रूरता पर कोई समझौता नहीं’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को 19 वर्षीय साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (DCP) कार्यालय पहुंचे. राहुल गांधी ने 20 जुलाई को नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए साहिल के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग की. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया, जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी एक आंख की रोशनी खतरे में है.

राहुल गांधी ने कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया। उनके मुताबिक, छर्रों से साहिल बुरी तरह घायल हुए और उनकी एक आंख की रोशनी खतरे में पड़ गई.

राहुल गांधी बोले- यह गंभीर अपराध, कार्रवाई जरूरी

राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई सिर्फ कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को लेकर न तो गृह मंत्री अमित शाह की ओर से छात्रों को कोई सफाई दी गई और न ही प्रधानमंत्री की ओर से माफी मांगी गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि साहिल अब न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहते हैं, लेकिन उन्हें FIR दर्ज कराने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है. राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है. राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए सवाल किया कि वह न्याय से इतना क्यों घबरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि FIR दर्ज होगी, न्यायिक जांच होगी और इस कथित बर्बरता के लिए ऊपर से नीचे तक जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

साहिल की आंख में लगी थी गंभीर चोट

साहिल लोचब और उनके परिवार का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में पैलेट गन के छर्रे लगने से वह घायल हुए थे. साहिल की उम्र 19 साल बताई गई है. उनकी दाईं आंख में गंभीर चोट आई थी और उनकी आंख की रोशनी जाने का खतरा बताया गया था.

राहुल गांधी जुलाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साहिल लोचब को मीडिया के सामने भी लेकर आए थे. अब राहुल गांधी के साथ DCP कार्यालय पहुंचकर साहिल ने कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है. राहुल गांधी ने कहा कि साहिल और उनके जैसे हर पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में FIR, न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी. हाईन्यूज़ !

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »