RSS बैठक में डेमोग्राफिक बदलाव और Gen Z समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिन की बैठक में देश और समाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई. RSS के सह सरकार्यवाह CR मुकुंद ने बताया कि बैठक में दुनिया में तेजी से हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव, युवाओं की चिंता, नशे की बढ़ती समस्या, बाढ़ राहत और देश के विकास जैसे विषयों पर विचार किया गया.

CR मुकुंद के मुताबिक, दुनिया के कई देश बढ़ती उम्र की आबादी और आबादी में असंतुलन की समस्या से जूझ रहे हैं. भारत के पास अभी दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है, लेकिन आने वाले तीन से चार दशकों में यहां भी आबादी की उम्र बढ़ने जैसी स्थिति बन सकती है. उन्होंने कहा कि इस बदलाव को अभी से समझना और इसके लिए तैयारी करना जरूरी है.

युवाओं की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

बैठक में युवाओं की चिंताओं और उनके भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई. CR मुकुंद ने कहा कि आज युवा कई तरह की व्यवस्थागत कमियों से परेशान हैं. उन्होंने NEET जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि समस्या सिर्फ किसी एक परीक्षा या किसी एक सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की कई व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है.

जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर उन्होंने कहा कि RSS ने इसे केवल भ्रष्टाचार के मुद्दे के तौर पर नहीं देखा, बल्कि व्यवस्था में मौजूद कमियों पर भी चर्चा की. उनका कहना था कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने होंगे और समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा.

असम की बाढ़ और राहत कार्य पर चर्चा

बैठक में असम में आई बाढ़ पर भी चर्चा हुई. मुकुंद ने इसे बेहद गंभीर स्थिति बताया. उन्होंने कहा कि RSS से जुड़े कई संगठनों और स्वयंसेवकों ने राहत और लोगों की मदद के काम में हिस्सा लिया. उन्होंने राष्ट्रीय सेवा भारती, भारतीय किसान संघ, नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन और आरोग्य भारती जैसे संगठनों का नाम लेते हुए बताया कि इनके कार्यकर्ताओं ने राहत और पुनर्वास के काम में योगदान दिया.

विकास का मॉडल आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल हो- RSS

RSS नेता ने बताया कि बैठक में भारत के विकास के तरीके पर भी विचार किया गया. उनके अनुसार विकास ऐसा होना चाहिए जो आत्मनिर्भर हो, पर्यावरण का ध्यान रखे और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़े.

गांवों तक पहुंच रहा नशा चिंता का विषय

मुकुंद ने देश में बढ़ती नशे की समस्या को भी गंभीर चिंता का विषय बताया. उन्होंने कहा कि नशे की समस्या अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. यह छोटे शहरों और गांवों तक भी पहुंच रही है और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी चिंता का कारण बन रही है. उन्होंने कहा कि समाज को इस समस्या के खिलाफ मिलकर काम करने की जरूरत है.

40 से ज्यादा संगठनों के काम पर चर्चा

RSS की यह बैठक हर साल आयोजित की जाती है. मुकुंद के अनुसार, इसमें RSS से जुड़े 40 से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधि समाज और देश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं. इस बार भी आने वाले समय में संगठन के काम को आगे बढ़ाने और ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने पर विचार किया गया. उन्होंने बताया कि RSS युवाओं के बीच भी काम कर रहा है. उनके अनुसार, करीब 21 हजार युवा स्वयंसेवक ट्रेनिंग सेंटर में शामिल हुए हैं. RSS का मानना है कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी की सोच और उसकी भागीदारी से मजबूत होगा. हाईन्यूज़ !

 

Leave a Comment

‘वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट’, इजराइल के फैसले पर यूरोपीय देशों का कड़ा विरोध

इजराइल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने वेस्ट बैंक में लगभग 1200 घर वाली बस्तियां बनाने के लिए एक टेंडर निकाला है. वेस्ट बैंक में इजराइल

Read More »

क्रिकेट में ‘नर्वस 90’ के सबसे बड़े शिकार हैं सचिन तेंदुलकर, 27 बार गंवाया विकेट

क्रिकेट में शतक बनाना हर बल्लेबाज का सपना होता है. लेकिन जब कोई खिलाड़ी 90 के आंकड़े तक पहुंचकर भी सेंचुरी पूरी नहीं कर पाता, तो

Read More »

JPSC विवाद: HC के फैसले पर भड़के छात्र नेता, बोले- सरकार ने दिया धोखा

झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर छात्र नेता रविंद्र पासवान ने रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. गुरुवार (20 अगस्त) को उन्होंने कहा

Read More »

JSSC CGL पर हाईकोर्ट की रोक, परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के फैसले से सोरेन सरकार को झटका

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. छात्र आंदोलन के बाद JSSC-CGL की परीक्षा कैंसिल करने के जो आदेश

Read More »

धरने के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘पुलिस की क्रूरता पर कोई समझौता नहीं’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को 19 वर्षीय साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (DCP) कार्यालय पहुंचे. राहुल गांधी ने

Read More »

RSS बैठक में डेमोग्राफिक बदलाव और Gen Z समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिन की बैठक में देश और समाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

Read More »

‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया

Read More »

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा हुआ रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द हो गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना के

Read More »

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? बारिश के मौसम में ये 5 शहर बन जाते हैं बेहद खूबसूरत, आज ही करें ट्रिप प्लान

Monsoon Trip In India: भीषण गर्मी के बाद मानसून का मौसम हर किसी को राहत देता है और बारिश के साथ ही चारों तरफ हरियाली भी

Read More »