मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? बारिश के मौसम में ये 5 शहर बन जाते हैं बेहद खूबसूरत, आज ही करें ट्रिप प्लान

Monsoon Trip In India: भीषण गर्मी के बाद मानसून का मौसम हर किसी को राहत देता है और बारिश के साथ ही चारों तरफ हरियाली भी फैलने लगती है. यही वजह है कि मानसून को घूमने के लिए भी सबसे खास मौसम माना जाता है. अगर आप भी इस सीजन में परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं तो भारत के कुछ शहर ऐसे हैं जहां बारिश के बाद प्राकृतिक नजारे जन्नत जैसे खूबसूरत हो जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही पांच बेहतरीन जगहों के बारे में.

शिलांग पूर्व का स्कॉटलैंड

मेघालय की राजधानी शिलांग को यूं ही पूर्व का स्कॉटलैंड नहीं कहा जाता. बारिश के लैंडस्केप, घनी हरियाली और कई वॉटरफॉल इसे प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं बनाते. यहां उमियाम झील पर बोटिंग और एलिफेंट फॉल्स की सैर मानसून ट्रिप का सबसे यादगार हिस्सा बन सकती है, वहीं पास के चेरापूंजी के झरने और लिविंग रूट ब्रिज भी मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं.

कुर्ग कॉफी के बागानों की धरती

कर्नाटक का कुर्ग यानी कोडागु अपनी हरियाली, कॉफी के बागानों और पहाड़ी खूबसूरती के लिए मशहूर है. बारिश के मौसम में यहां का मौसम और भी ज्यादा मनमोहक हो जाता है, जब कॉफी के बागानों के बीच धुंध फैली रहती है और हर तरफ बारिश से भीगी हरियाली नजर आती है. यहां एबी फॉल्स और राजा सीट जैसे पर्यटन स्थल मानसून में घूमने लायक बेहतरीन जगहें हैं.

मुन्नार केरल का हिल स्टेशन

केरल का मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है. यहां के चाय के बागान, बादलों से ढकी पहाड़ियां और झरने मानसून में इसका लुक कई गुना बढ़ा देते हैं. अगर मौसम सही रहे, तो मुन्नार मानसून ट्रिप के लिए शानदार डेस्टिनेशन साबित हो सकता है.

लोनावला पश्चिमी घाटै का खूबसूरत हिल स्टेशन

पश्चिमी घाट में बसा लोनावला अपने दिल लुभा देने वाला नजारा, हरी भरी वादियों और कई जलप्रपातों के लिए जाना जाता है. मानसून का मौसम इस इलाके को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना देता है, यही वजह है कि मुंबई और पुणे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह मानसून वीकेंड ट्रिप का पसंदीदा ठिकाना बन जाता है.

मेघालय का बारिश लवर्स के लिए जन्नत

जिन्हें बारिश में घूमना पसंद है, उनके लिए मेघालय किसी स्वर्ग से कम नहीं. चेरापूंजी के झरने, घने जंगल और मशहूर लिविंग रूट ब्रिज मानसून के दौरान अपनी असली खूबसूरती में नजर आते हैं. यह जगह दुनिया की सबसे जयादा बारिश वाले इलाकों में गिनी जाती है, इसलिए यहां का मानसून अनुभव बाकी जगहों से बिल्कुल अलग होता है. हाईन्यूज़ !

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »