AIIMS में बेटी की हार्ट सर्जरी का 14 साल से इंतजार, पिता ने सुनाई दर्दभरी कहानी

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: दिल्ली के एम्स अस्पताल से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सरकारी अस्पतालों में इलाज को लेकर होने वाली परेशानियों की पोल खोलता है. कोटा को गुमानपुर इलाके में रहने वाले मुकेश कुमार पिछले 14 साल से अपनी बेटी तनवी की दिल की सर्जरी के लिए दिल्ली एम्स के चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन अब तक उनकी बेटी का ऑपरेशन नहीं हो पाया है.

जन्म से ही है दिल में छेद

सेल्समैन की नौकरी करने वाले मुकेश कुमार का कहना है कि उनकी बेटी तनवी को जन्म से ही दिल की एक बीमारी है, जिसे वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट कहा जाता है. इस बीमारी का पता चलते ही परिवार ने इलाज के लिए भागदौड़ शुरू कर दी थी. साल 2012 में जब तनवी करीब पौने दो साल की थी, तब पहली बार 10 अक्तूबर को दिल्ली एम्स में उसे दिखाया गया था. डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए बुलाया, लेकिन तारीख मिली सितंबर 2015 की, यानी करीब तीन साल बाद.

फिर भी नहीं हुई सर्जरी

मुकेश का आरोप है कि 4 अप्रैल 2014 को एम्स के डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए उनसे 1.25 लाख रुपये जमा कराए और साथ ही चार यूनिट खून भी लिया गया. इसके बावजूद सर्जरी के लिए तय की गई तारीख टाल दी गई. अस्पताल पहुंचने पर परिवार को बताया गया कि बेड खाली नहीं है, इसलिए बेटी को भर्ती नहीं किया जा सकता. मुकेश का कहना है कि इसके बाद भी मामला लगातार टलता चला गया.

प्राइवेट डॉक्टर की सलाह

आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने दवा कंपनी के प्रतिनिधि संजीव का नंबर देकर उससे संपर्क करने को कहा, जिसने तनवी के पिता से 30 हजार रुपये लेकर अस्पताल पहुंचने की बात कही. इसके बाद दिसंबर में तनवी को दोबारा बुलाया गया और भर्ती भी कर लिया गया, लेकिन आरोप है कि सर्जरी से पहले दांतो में किड़े होने की बात कहकर ऑपरेशन फिर टाल दिया गया. इसके बाद 4 जनवरी 2016 की नई तारीख दी गई, लेकिन इसके बाद भी बार-बार तारीख बदलती रही और सर्जरी नहीं हो सकी.

सांसद से मांगी मदद तो और बढ़ी परेशानी

मुकेश का आरोप है कि ऑपरेशन की तारीख बार-बार बदलने से परेशान होकर उन्होंने अपने क्षेत्र के सांसद से मदद मांगी. सांसद और पीए के जरिए एम्स के संबंधित डॉक्टर को फोन किया, जिसके दौरान दोनों के बीच बहस हो गई. मुकेश का आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर नाराज हो गए और उन्होंने ऑपरेशन करने से मना कर दिया. तब से लेकर अब तक तनवी की सर्जरी नहीं हो पाई है.

अब हैदराबाद जाने की सोच रहा परिवार

अब तनवी 16 साल की हो चुकी है और बीमारी के साथ जीवन को मजबूर है. कपड़े की दुकान पर काम करने वाले मुकेश के मुताबिक, उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज की सलाह दी गई है, जहां सर्जरी का खर्च करीब 6 लाख रुपये बताया गया है. मुकेश का कहना है कि इतनी बड़ा रकम जुटा पाना उनके लिए आसान काम नहीं है.

इस पूरे मामले पर एम्स दिल्ली की मीडिया प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने कहा है कि यह चिंता का विषय है और मामले की जांच कराकर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? बारिश के मौसम में ये 5 शहर बन जाते हैं बेहद खूबसूरत, आज ही करें ट्रिप प्लान

Monsoon Trip In India: भीषण गर्मी के बाद मानसून का मौसम हर किसी को राहत देता है और बारिश के साथ ही चारों तरफ हरियाली भी

Read More »

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज, मुरलीधरन का दबदबा

टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए दोनों पारियों को मिलाकर 10 या उससे अधिक विकेट लेना एक सपने जैसा होता है. यह उपलब्धि केवल

Read More »

NEET की तैयारी के बीच छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- ‘अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा’

‘सॉरी आई और आप्पा… जरूर अगले जन्म में आपके लिए डॉक्टर बनूंगा… अपना ख्याल रखना और खुश रहना…’ ये शब्द उस चिट्ठी के हैं, जिसे

Read More »

अमित ठाकरे की ABVP को दो टूक चेतावनी, बोले- लड़कियों से बदसलूकी की तो खैर नहीं

मुंबई के साथ्ये कॉलेज के बाहर महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (MNVS) और BJP से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक

Read More »

J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, आज होगी लद्दाख में हाई लेवल मीटिंग

J&K को भारत का अहम हिस्सा बताने वाले बयान से पाकिस्तान को चुभने वाली बात कहने के बाद, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर गुरुवार

Read More »

ट्रंप की ‘इकोनॉमिक D-Day’ धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- दबाव में नहीं आएंगे

अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्थिक मोर्चे पर ईरान की कमर तोड़ने का ऐलान किया है. साथ ही तेहरान का साथ

Read More »

पाकिस्तान में TikToker शम्सो बीबी की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और रास्ते में मारी गोली

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के टैक्सिला में 14 अगस्त को एक टिकटॉकर शम्सो बीबी की बाइक सवार 2 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया

Read More »

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »