जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से टक्कर हो गई. हादसा उस समय हुआ जब विमान हैंगर से हवाई पट्टी की ओर जा रहा था.

हादसे के समय माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट में पायलट और एक ट्रेनी NCC कैडेट मौजूद थे. दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई. एयरपोर्ट परिसर में विमान की ग्राउंड मूवमेंट के दौरान यह टक्कर हुई.

लापरवाही की आशंका, जांच शुरू

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह लापरवाही हो सकती है. हालांकि, घटना के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा. एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है. टक्कर के बाद माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट को तकनीकी जांच के लिए रखा गया है. जांच पूरी होने और विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही इसे दोबारा उड़ाने की अनुमति दी जाएगी.

टल गया बड़ा हादसा

इस घटना में पायलट और NCC कैडेट के सुरक्षित रहने से राहत की बात है. एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में विमान और ग्राउंड वाहन की टक्कर को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीरता से देखा जा रहा है. अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विमान की मूवमेंट के दौरान ग्राउंड हैंडलिंग वाहन वहां कैसे पहुंचा और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »