वर्कआउट करने से पहले चाय पीना सही है? हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कब पीना चाहिए…

भारत में शायद ही कुछ लोग ऐसे हैं जो चाय नहीं पीते हैं. नहीं तो ज्यादातर लोग अपनी दिन की शुरुआत चाय के साथ ही करते हैं. जब तक पूरे दिन में कम से कम 3-4 कप चाय न पिएं तो उनकी दिन अच्छी बितती ही नहीं है. भारत में खुशी हो या गम लोग चाय जरूर पीते हैं.आज हम बात करेंगे चाय पीने के बाद क्या वर्कआउट करना सही है?

‘ओनली माई हेल्थ’ में छपी खबर के मुताबिक जो लोग अपनी दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं. उनके मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या चाय पीने के बाद वर्कआउट कर सकते हैं? इसी सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर श्रेया शर्मा कहते हैं कि चाय पीने के लगभग 1 घंटे बाद आप वर्कआउट करेंगे तो इससे कोई परेशानी नहीं होगी . वहीं आप ज्यादा से ज्यादा फिट रहना चाहते हैं तो वर्कआउट से पहले चाय न पिएं बल्कि कुछ हेल्दी खाएं ताकि इसका असर आपके शरीर पर दिखाई दे. वर्कआउट से पहले हेल्दी खाने से हमारा यहां तात्पर्य है  सेब, केला, अनार और चीकू खाएं. इसके अलावा वर्कआउट से एक घंटा या आधे घंटे पहले खूब पानी पिए. आप पानी की जगह नारियल पानी भी पी सकते हैं. सुबह के समय नारियल पानी पीने से सेहत पर काफी अच्छा असर होता है.

वर्कआउट से पहले कौन सी चाय पी सकते हैं?

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो वर्कआउट से पहले दूध वाली चाय न पिकर कोई हेल्दी ड्रिंक या हर्बल टी पिएं.

ग्रीन टी 

वर्कआउट करने से एक घंटा पहले आप ग्रीन टी पी सकते हैं. ग्रीन टी में एंटी- ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को अच्छा बनाती है. अगर आप वजन कम करने के लिए वर्कआउट कर रहे हैं तो ग्रीन टी बेहतर है इसे आप शामिल कर सकते हैं.

ब्लैक टी 

वर्कआउट से पहले दूध वाली चाय के बदले आप ब्लैक टी पी सकते हैं. आप एक बात का जरूर ख्याल रखें कि ब्लैक टी में चीनी का इस्तेमाल न करें. बिना चीनी के ब्लैक टी आपको हाइड्रेट रखेगी. और वर्कआउट के दौरान आपको एनर्जेटिक रखेगी. ब्लैक टी में आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

कैमोमाइल टी 

कैमोमाइल फ्लावर से बनी टी भी आपके सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. बाजार में आपको आसानी से सूखे हुए कैमोमाइल के फूल मिल जाएंगे. जिनसे आप आसानी से घर में चाय बना सकते हैं. कैमोमाइल टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. जिसका शरीर पर अच्छा असर पड़ता है. आप वर्कआउट से पहले कैमोमाइल की चाय भी पी सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »