KFC के चिकन पर उठे सवाल, बदबू और बासी होने का आरोप; ग्राहकों में मचा हड़कंप

कर्नाटक में होटल और रेस्टोरेंट के खाने को लेकर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग (FDA) छापेमारी अभियान चला रहा है, जिसने बाहर खाने वालों की चिंता बढ़ा दी है. FDA की ये कार्रवाई बड़े होटलों और नामी फूड चेन में भी की जा रही है. इसी के तहत मैसूरु में जांच के दौरान कई होटलों से एक्सपायर्ड चिकन और मीट जब्त किया गया. इसके अलावा मंगलुरु के KFC आउटलेट में भी ग्राहक की शिकायत के बाद अचानक छापेमारी की गई.

ग्राहक ने अपनी शिकायत में KFC आउटलेट के चिकन पेरी पेरी लेग्स के बासी होने का आरोप लगाया था. इसके बाद मंगलुरु के सिटी सेंटर में KS राव रोड पर स्थित KFC आउटलेट पर फूड सेफ़्टी अधिकारियों ने अचानक छापेमारी की. ये कार्रवाई ग्राहक की शिकायत के बाद की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ऑनलाइन ऑर्डर किए गए चिकन में बदबूदार चिकन मिला.

FDA के अधिकारियों ने किचन, स्टोर रूम और कोल्ड स्टोरेज की जांच के दौरान गो-डाउन को सील कर दिया और खाने के सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कहां-कहां हुई छापेमारी

कर्नाटक के मैसूरु के अलावा बेंगलुरु और मंगलुरु समेत कई शहरों में होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट और दूसरे फूड आउटलेट में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की जांच के दायरे में हैं. अधिकारियों को कई जगह एक्सपायर्ड सामान, खराब सब्जियां, फंगस और मीट को सही तापमान पर स्टोर नहीं करने जैसी कमियां मिली हैं.

हाल की इन कार्रवाइयों में कर्नाटक के अलग-अलग शहरों से कुल मिलाकर 1,000 किलो से ज्यादा असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है. इन सबके अलावा अधिकारियों ने सरकारी इमारतों में चलने वाले फूड आउटलेट्स की भी जांच की. बेंगलुरु के विधान सौधा, विकास सौधा और आरोग्य सौधा में संचालित कुछ फूड सेंटर में भी खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी मिली. अधिकारियों के मुताबिक कुछ जगहों पर साफ-सफाई की कमी थी. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »