वंदे मातरम विवाद पर बवाल, बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से मांगी माफी

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस हेडक्वार्टर पर हुए राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के समय कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर उपजे कथित विवाद पर अब नैहाटी से बीजेपी विधायक और ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने पत्र लिखकर इस पूरे मामले पर गहरा दुख जताया है. इस दौरान उन्होंने भारत के लोगों समेत पश्चिम बंगाल के नागरिकों से बिना शर्त माफी मांगने की मांग सोनिया गांधी से की है.

मामला शनिवार 15 अगस्त का है. इस पूरे विवाद को हवा तब मिली, जब कांग्रेस के मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में वंदे मातरम के बीच सोनिया गांधी कुछ कहने लगीं. आरोप लगे कि उन्होंने वंदे मातरम के गायन को रोकने के निर्देश दिए. हालांकि, इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस ने बयान दिया है कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष (जो बहुत देर से खड़े थे) उनके लिए कुर्सी का इंतजाम करने को कहा था.

सुमित्रो चटर्जी बोले- घटनाएं सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि…

पश्चिम बंगाल की नॉर्थ 24 परगना जिले की नैहाटी सीट से बीजेपी विधायक सुमित्रो चटर्जी ने अपने पत्र में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा, ‘जब पूरा देश मातृभूमि की पूजा में लगा हुआ था, तब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हुईं घटनाएं सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक गलती को बशर्मी से दोहराना थीं.’

उन्होंने कहा, ‘जब कांग्रेस कार्यकर्ता वंदे मातरम का पूरा वर्जन गा रहे थे, तो सोनिया गांधी की साफ दिख रही बेचैनी, नाराजगी और उसे रोकने की बार-बार की कोशिशों से उन्हें बहुत दुख हुआ. एक आम भारतीय नागरिक, एक देशभक्त और सबसे बढ़कर ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार का सीधा वंशज होने के नाते, मैं आज गहरे दुख, खालीपन और पीड़ा के साथ यह पत्र लिख रहा हूं.’

चटर्जी ने अपने पत्र में इस गीत के राष्ट्रीय महत्व का जिक्र करते हुए अरबिंदो का हवाला देते हुए कहा, ‘यह मंत्र दिया गया और एक ही दिन में पूरा देश देशभक्ति के धर्म में दीक्षित हो गया. अरबिंदो ने इसे सिर्फ एक मंत्र नहीं, बल्कि देशभक्ति का धर्म बताया था. आज स्वतंत्र भारत की धरती पर उसी मंत्र वंदे मातरम के पूर्ण पाठ के प्रति आपकी असहिष्णुता उन लाखों शहीदों के बलिदान का गंभीर अपमान प्रतीत होती है.’

इसके अलावा उन्होंने आजादी की लड़ाई में वंदे मातरम की भूमिका को याद करते हुए राष्ट्रवादी नेता बिपिन चंद्र पाल का जिक्र किया. इसमें उन्होंने लिखा था, बंगाल के बंटवारे के बाद यह गीत हर क्रांतिकारी की जुबान पर था.

जो स्वतंत्रता मंत्र का सम्मान करना नहीं जानता, उसे इतिहास अंधकार में धकेल देता है: चटर्जी

पत्र के आखिर में उन्होंने कहा, ‘इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं. यह आपको बताना मैं अपना नैतिक दायित्व समझता हूं. ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार के एक वंशज के रूप में मैं आपसे विनम्र, किंतु अत्यंत दृढ़ शब्दों से आग्रह करता हूं कि आप आत्ममंथन करें और अपने इस व्यवहार के लिए समस्त देशवासियों, विशेषकर पश्चिम बंगाल की जनात से बिना किसी शर्त के क्षमा मांगे. इतिहास किसी को क्षमा नहीं करता. जो नेतृत्व अपने ही स्वतंत्रता मंत्र का सम्मान करना नहीं जानता, इतिहास उसे विस्मृति के अंधकार में धकेल देता है.’ हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »