Israel-Gaza Conflict: हमास ने तेल अवीव पर दागे 5000 रॉकेट, रिहायशी इमारतों को बनाया अपना निशाना, इजराइल ने भी किया जंग का ऐलान

Israel-Gaza Conflict:HN/ गाजा पट्टी में हमास के  आतंकवादियों ने शनिवार तड़के इजराइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे हैं, जिससे युद्ध की स्थिति बन गई है. आतंकियों ने इजरायल पर धावा बोल दिया है, जिसकी पुष्टि इजरायल के अधिकारियों ने की है. हमास के  आतंकवादियों की तरफ से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत, जबकि तीन लोग घायल हो गए. हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले किए.

हमास के  आतंकवादियों के हमलों को देखते हुए इजरायल में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया.  इसके साथ ही इजरायल के विदेश मंत्रालय ने चेतवानी देते हुए कहा है कि हमास के आतंकी संगठन को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक घंटे पहले हमास के आतंकी संगठन ने हमला किया. उन्होंने रॉकेट दागे और इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की. इजरायली डिफेंस फोर्स नागरिकों की रक्षा करेगी और हमास के आतंकियों को सबक सिखाएगी.

इजराइल के लोगों को घर में रहने का आदेश

सीएएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजे. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि पीएम और रक्षा मंत्री तेल अवीव में रक्षा बलों के मुख्यालय में सुरक्षा का मूल्यांकन कर रहे हैं. इसके साथ ही, फ़िलहाल इज़राइल ने निवासियों को घर के अंदर रहने का आदेश दिया है.

इससे पहले, हमास ने कहा कि इज़राइल में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे गए, उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने इज़राइली कब्जे के खिलाफ “ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड” शुरू कर दिया है. ताजा माहौल को देखते हुए इजराइल की सेना ने भी कहा है कि वो जंग के लिए तैयार है. आर्मी ने अपने सैनिकों के लिए ‘रेडिनेस फॉर वॉर’ का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही गजा में शिक्षा मंत्रालय ने आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

जानें क्या है विवाद 

दरसअल, इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है. यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है. फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है. वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है. ऐसे में आए दिन तनाव की स्थिति बनी रहती है. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »