बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हमीम मंडल के रूप में हुई है. जांच एजेंसियों के अनुसार वह कश्मीर में सक्रिय सज्जाद भट्ट संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक माना जाता है. STF की कार्रवाई मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कथित हत्या की साजिश से जुड़ी जांच के दौरान की गई. अधिकारियों का दावा है कि हमीम मंडल का संबंध आतंकवादी नेटवर्क से है और वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी को पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित रेनेसां हाउसिंग इलाके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और उसके कॉन्टेक्ट और एक्टिविटी की जांच की जा रही है. STF का कहना है कि हमीम मंडल पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमले की साजिश रचने का आरोप है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस कथित साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं तथा आरोपी के आतंकवादी संगठनों से किस लेवल तक संबंध थे.

बर्दवान कोर्ट में पेश किया जाएगा

गिरफ्तार आरोपी को बर्दवान कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं. STF अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी राज्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. फिलहाल जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं और मामले से जुड़े अन्य संभावित लिंक की जांच की जा रही है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »