रूखी त्वचा और बेजान बालों में लौटेगी जान, अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

अगर आपकी स्किन रफ हो गई है और बाल बहुत ज्यादा ड्राई लगते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा कई बार मौसम, धूप, कम पानी पीना और गलत खानपान की वजह से ऐसा होने लगता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं. जिससे आपको इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि, अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे या बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. क्योंकि वह आपको इसकी वजह बताएंगे साथ ही आपको जरूरत पड़ने पर दवा भी दे सकते हैं इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

1. नारियल तेल का इस्तेमाल करें

नारियल का तेल स्किन और बाल दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए आपको नारियल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए और नहाने से पहले हल्के हाथों से स्किन पर लगाएं. वहीं बालों में तेल लगाकर 30 से 40 मिनट बाद शैंपू कर लें. इससे ड्राईनेस कम हो सकती है.

2. एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से स्किन को ठंडक देता है और उसे नमी बनाए रखने में मदद करता है. इसलिए आप ताजा एलोवेरा जेल चेहरे या रफ स्किन पर 15 से 20 मिनट लगाकर धो लें. बालों में भी इसे हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

3. दही और शहद का पैक

दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाकर स्किन पर लगाएं. 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. यही मिश्रण बालों पर भी लगाया जा सकता है. दही और शहद की मदद से बाल मुलायम महसूस हो सकते हैं.

4. खूब पानी पिएं

सिर्फ बाहर से देखभाल करने से काम नहीं चलता. शरीर में पानी की कमी भी स्किन और बालों को ड्राई बना सकती है. इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें.

5. हेल्दी खाना खाएं

हरी सब्जियां, फल, मेवे और प्रोटीन वाली चीजें खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है. इसका असर स्किन और बालों पर भी दिखाई देता है.

इन बातों का रखें ध्यान

हर किसी की स्किन और बाल अलग होते हैं. इसलिए कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें. अगर खुजली, जलन या एलर्जी महसूस हो, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. ऐसा करना आपके लिए जरूरी है इससे आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही आप छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर आप अपनी स्किन और बालों की देखभाल कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि नियमित देखभाल और सही खानपान से रफ स्किन और ड्राई हेयर की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. हाई न्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »