Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं कांच के बर्तन? इन आसान तरीकों से मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक

White Vinegar Hacks For Foggy Glass Cups: अगर बर्तन धोने के बाद भी आपके कांच के गिलास साफ और चमकदार नहीं दिखते, बल्कि उन पर सफेद या धुंधली परत नजर आती है, तो इसकी वजह सिर्फ गंदगी नहीं होती. कई बार डिशवॉशर, हार्ड वॉटर या गलत तरीके से सफाई करने के कारण गिलास अपनी चमक खो देते हैं. अच्छी बात यह है कि हर बार नए गिलास खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर धुंधलापन हार्ड वॉटर की वजह से है, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर उन्हें फिर से चमकदार बनाया जा सकता है.

क्यों धुंघले होते हैं गिलास?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि गिलास धुंधले क्यों होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी सबसे आम वजह हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और दूसरे मिनरल्स हैं. ये धीरे-धीरे गिलास की सतह पर जम जाते हैं और सफेद या धुंधली परत बना देते हैं. वहीं अगर गिलास लंबे समय तक डिशवॉशर की तेज गर्मी और डिटर्जेंट के संपर्क में रहते हैं, तो उनकी सतह पर स्थायी नुकसान भी हो सकता है. इसे एचिंग कहा जाता है। ऐसी स्थिति में गिलास की चमक वापस लाना संभव नहीं होता.

कैसे कर सकते हैं साफ?

अगर धुंधलापन केवल मिनरल्स की परत की वजह से है, तो सफेद सिरका आपकी मदद कर सकता है. एक बर्तन में इतना सफेद सिरका लें कि गिलास उसमें डूब जाएं. अब गिलासों को करीब पांच मिनट तक इसमें भिगोकर रखें. सिरके की नेचुरल एसिडिटी जमे हुए मिनरल्स को धीरे-धीरे घोल देती है. अगर दाग ज्यादा पुराने हैं, तो सिरके को हल्का गुनगुना करके इस्तेमाल किया जा सकता है.

भिगोने के बाद गिलास को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. यदि कहीं हल्के दाग बाकी रह जाएं, तो उंगली पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर बहुत हल्के हाथ से रगड़ें. चाहें तो इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं. ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से रगड़ने से कांच पर खरोंच आ सकती है.

पोंछते समय किस बात का रखें ध्यान?

धोने के बाद गिलास को अपने आप सूखने के लिए छोड़ने के बजाय माइक्रोफाइबर कपड़े या बिना रेशे वाले साफ कपड़े से तुरंत पोंछ दें. इससे पानी के नए दाग नहीं बनते और गिलास पहले जैसी चमक बनाए रखते हैं. अगर आपके घर में हार्ड वॉटर की समस्या है, तो भविष्य में गिलास धुंधले होने से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें. महंगे या पसंदीदा कांच के गिलासों को डिशवॉशर में धोने के बजाय हाथ से साफ करें. डिशवॉशर का इस्तेमाल करना ही पड़े, तो जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट न डालें और मशीन को जरूरत से ज्यादा न भरें, ताकि पानी और डिटर्जेंट हर गिलास तक आसानी से पहुंच सके. वॉश साइकिल खत्म होते ही गिलास निकाल लें और हाथ से सुखा दें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »