‘My Person’ लिखकर अर्शदीप ने समरीन कौर संग शेयर कीं तस्वीरें, खास मैसेज ने खींचा ध्यान

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी क्रिकेट नहीं, बल्कि अभिनेत्री समरीन कौर के साथ सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें हैं. इंग्लैंड और आयरलैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद अर्शदीप इन दिनों यूनाइटेड किंगडम में छुट्टियां मना रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने समरीन कौर के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसने दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

‘My Person’ कैप्शन ने बढ़ाई अटकलें

अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर समरीन कौर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे, ‘My Person’, साथ में हार्ट इमोजी भी लगाया. हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं. आईपीएल 2026 के दौरान भी दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था. तभी से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. कुछ दिन पहले समरीन कौर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्शदीप के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों एक जैसे गोल्ड पेंडेंट पहने नजर आए थे.

आईपीएल 2026 में भी रहे थे चर्चा में

आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. पंजाब किंग्स के खराब प्रदर्शन के बीच उनके सोशल मीडिया रील्स वायरल हो रहे थे. कुछ प्रशंसकों ने उन्हें मैदान के प्रदर्शन की बजाय सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहने के लिए निशाने पर लिया था.

इंग्लैंड दौरे पर मिला-जुला रहा प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. तीन मैचों की इस सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. निर्णायक मुकाबले में अर्शदीप ने बिना कोई विकेट लिए 72 रन खर्च किए. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. टीम पांच मैचों की सीरीज में चार मुकाबले हार गई, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. हालांकि इस सीरीज में अर्शदीप भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए.

जिम्बाब्वे दौरे से मिला था आराम

इंग्लैंड दौरे के बाद अर्शदीप सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था. उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज जीतकर क्लीन स्वीप किया. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »