IRCTC Goa Tour Package: सिर्फ ₹18,680 में फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना, जानें ‘गोवा डिलाइट’ पैकेज

IRCTC Goa Delight Air Tour Package 2026: अगर आप बारिश के मौसम या सितंबर में गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन आपके लिए खास एयर टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के तहत पर्यटक कम खर्च में गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों, प्राकृतिक नजारों और स्थानीय संस्कृति का आनंद ले सकते हैं. पैकेज में आने-जाने की फ्लाइट, होटल में ठहरने, नाश्ता और डिनर सहित कई सुविधाएं शामिल हैं.

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन  के इस पैकेज का नाम ‘गोवा डिलाइट’ है और इसका पैकेज कोड SHA03 है. यात्रा हैदराबाद एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए कराई जाएगी. यह टूर दो बैच में आयोजित होगा। पहली यात्रा 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि दूसरी 9 सितंबर 2026 को रवाना होगी. दोनों पैकेज 4 दिन और 3 रात के हैं.

कहां-कहां घूम सकेंगे आप?

यात्रा के दौरान पर्यटक गोवा के प्रसिद्ध समुद्र तटों जैसे कोलवा, कैंडोलिम, मीरामार, अंजुना और वरका बीच का आनंद ले सकेंगे. अरब सागर के किनारे बसे इन बीचों की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण पर्यटकों को यादगार अनुभव देगा. पहले बैच में 26 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट से हैदराबाद से गोवा (मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के लिए उड़ान भरी जाएगी. वापसी 29 अगस्त को गोवा से हैदराबाद होगी. वहीं दूसरे बैच में 9 सितंबर को प्रस्थान और 12 सितंबर को वापसी होगी.

कितना होगा खर्च?

अगर पैकेज की कीमत की बात करें तो अगस्त बैच में ट्रिपल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति 21,000 रुपये, डबल शेयरिंग पर 21,500 रुपये और सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 26,950 रुपये खर्च होंगे. वहीं सितंबर बैच में ट्रिपल शेयरिंग का किराया 18,680 रुपये, डबल शेयरिंग का 19,200 रुपये और सिंगल ऑक्यूपेंसी का 24,640 रुपये रखा गया है. बच्चों के लिए भी अलग-अलग श्रेणी के अनुसार स्पेशल शुल्क निर्धारित किया गया है.

क्या-क्या मिलेंगी सुविधा?

इस पैकेज में हैदराबाद से गोवा और वापसी की हवाई यात्रा, गोवा में 4-स्टार होटल नीलम्स द ग्रैंड में 3 रात ठहरने की व्यवस्था, तीन नाश्ते और तीन डिनर, एसी वाहन से स्थानीय दर्शनीय स्थलों की सैर, ट्रैवल इंश्योरेंस,  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन एस्कॉर्ट की सुविधा और सभी लागू टैक्स शामिल हैं. हालांकि कुछ सुविधाएं इस पैकेज का हिस्सा नहीं हैं. हैदराबाद एयरपोर्ट तक आने-जाने का खर्च यात्रियों को स्वयं उठाना होगा. लंच, फ्लाइट में मिलने वाला भोजन, मंडोवी रिवर क्रूज, गाइड शुल्क, व्यक्तिगत खर्च, लॉन्ड्री, मिनरल वाटर, टिप्स और अन्य अतिरिक्त सेवाओं का भुगतान अलग से करना होगा. यदि एयरफेयर, एयरपोर्ट टैक्स या फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी होती है, तो उसका अतिरिक्त शुल्क भी यात्रियों को देना होगा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »