Fact Check: क्या शाहरुख खान ने किया छात्रों के आंदोलन का समर्थन? वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट को एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिल रहा है. कई बड़े स्टार्स ने इस प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए स्टूडेंट्स के लिए आवाज उठाई है. वहीं अब खबरें हैं कि इस प्रोटेस्ट के समर्थन में शाहरख खान भी उतर आए हैं. शाहरुख खान को लेकर एक एक्स पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. जब इसकी जांच-पड़ताल की गई तो आइए जानते हैं कि क्या सच्चाई सामने निकलकर आई?

शाहरुख़ खान ने किया सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन?

सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान के नाम से एक एक्स पोस्ट चर्चा में बना हुआ है. इसमें लिखा है, ‘सभी प्रिय स्टूडेंट्स, तुम लोगों ने दिखाया है कि असली ताकत कहां है? किताबों में, कलम में, और आवाज़ में. तुम्हारा विरोध सिर्फ एक परीक्षा के खिलाफ नहीं, बल्कि एक बेहतर, पारदर्शी और निष्पक्ष सिस्टम के लिए है. हर स्टूडेंट डिजर्व करता है कि उसकी मेहनत का हिसाब हो, ना किसी लीक या स्कैम का. ये लड़ाई सही है और ये जरूरी है. युवा ही हमारा भविष्य है.’

पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘तुम लोग निराश हो सकते हो, थके हुए हो सकते हो, लेकिन हार मत मानना. अपनी बात शांति से रखो, अपने हक के लिए लड़ते रहो, लेकिन अपने आप को सेफ रखो. देश के नेता, अधिकारियों और हम सबको सुनना चाहिए स्टूडेंट्स की आवाज को. उनकी मांग है गंभीरता से लेना चाहिए, सुधार लाने चाहिए, ताकि आगे से कोई और स्टूडेंट इससे पीड़ित ना हो. मैं तुम सबके साथ हूं भावनात्मक और नैतिक रूप से.’

पड़ताल में झूठा निकला दावा

बता दें कि जब इस पोस्ट की जांच पड़ताल की गई तो शाहरुख़ खान के एक्स हैंडल पर प्रोटेस्ट से संबंधित कोई पोस्ट नजर नहीं आया. यानी ये पोस्ट फर्जी है. कुछ लोग और उनके फैंस इस पोस्ट को असली बताकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं और लोगों को गुमराह किया जा रहा है. जबकि असल में अब तक शाहरुख़ खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर चुप्पी साध रखी है.

इन बड़े सेलेब्स ने किया प्रोटेस्ट का समर्थन

जहां एक ओर शाहरख खान ने प्रोटेस्ट पर कुछ नहीं कहा है, वहीं दूसरी ओर इस प्रोटेस्ट को सलमान खान, शाहिद कपूर, रितेश देशमुख, शबाना आजमी, आलिया भट्ट, जेनेलिया देशमुख, हुमा कुरैशी सहित कई सेलेब्स का समर्थन प्राप्त हो चुका है. हाईन्यूज़ !

‘सरकारी कर्मचारियों की तरह नेताओं की भी हो जवाबदेही’, कर्नाटक के नेताजी ने उठाई बड़ी मांग

कर्नाटक के बीजेपी विधायक बालचंद्र जारकीहोली ने राजनेताओं के लिए भी रिटायरमेंट की उम्र तय करने की मांग उठाई है. उन्होंने सवाल किया कि जब

Read More »

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »