Siddharth Nigam on Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे सिद्धार्थ निगम, ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब

दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों का प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है. कई सेलेब्स ने खुलकर छात्रों का समर्थन किया. कुछ जंतर-मंतर पहुंचे तो कुछ ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. इन्हीं में एक्टर सिद्धार्थ निगम भी शामिल हैं. हालांकि, छात्रों का साथ देना उनके लिए आसान नहीं रहा. पोस्ट शेयर करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ निगम ने क्या कहा.

छात्रों का समर्थन करने पर मिली आलोचना

सिद्धार्थ निगम ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने बताया कि छात्रों का समर्थन करने की वजह से कई लोगों ने उनकी आलोचना की और उन्हें अनफॉलो भी कर दिया. इस पर उन्होंने लिखा, ‘मैं ये बात बिना किसी नाराजगी के कह रहा हूं. अगर छात्रों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की बात आपको पसंद नहीं है, तो शायद मेरा पेज आपके लिए नहीं था. मैं अपने फॉलोअर्स की संख्या से खुद को नहीं आंकता और सिर्फ लोगों को खुश करने के लिए अपनी आवाज नहीं दबाऊंगा.

ये राजनीति नहीं, छात्रों के भविष्य की बात है

एक्टर ने आगे लिखा, ‘ये राजनीति या किसी ट्रेंड की बात नहीं है. ये उन असली युवाओं की बात है, जो अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए वर्षों तक मेहनत करते हैं और अपनी शांति, स्वास्थ्य और जवानी तक दांव पर लगा देते हैं. इन युवा छात्रों को सिर्फ अपनी बात रखने के लिए हिंसा, आंसू गैस, भारी लाठीचार्ज और शारीरिक नुकसान का सामना करते देखना बेहद दुखद और परेशान करने वाला है. किसी भी छात्र को अपनी बात सुने जाने के लिए खून बहाने या हिंसा से बचने की स्थिति का सामना नहीं करना चाहिए.’

सरकार से शांतिपूर्ण हल की उम्मीद

छात्रों के साथ हो रहे अत्याचार पर दुख जाहिर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘युवाओं के साथ हो रही ऐसी घटनाएं दिल तोड़ने वाली हैं, लेकिन मुझे अपनी सरकार पर भरोसा है. मुझे विश्वास है कि हमारे नेता आगे आएंगे, जवाबदेही करेंगे, छात्रों की बात सुनेंगे और इस संकट का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए जल्द और निष्पक्ष कदम उठाएंगे. अगर हमारे युवाओं का दर्द आपको महसूस नहीं होता, तो ये आपकी सोच का विषय है.’

छात्रों के साथ खड़े हैं सिद्धार्थ निगम

अपने पोस्ट के आखिर में सिद्धार्थ निगम ने कहा, ‘वे कोई विशेष सुविधा नहीं मांग रहे हैं, वे सिर्फ निष्पक्षता, सुरक्षा और अपने बेहतर भविष्य की मांग कर रहे हैं. देश के छात्रों से मैं कहना चाहता हूं, मैं आपको देख रहा हूं, आपकी बात सुन रहा हूं और आपके साथ खड़ा हूं.’ हाईन्यूज़ !

‘सरकारी कर्मचारियों की तरह नेताओं की भी हो जवाबदेही’, कर्नाटक के नेताजी ने उठाई बड़ी मांग

कर्नाटक के बीजेपी विधायक बालचंद्र जारकीहोली ने राजनेताओं के लिए भी रिटायरमेंट की उम्र तय करने की मांग उठाई है. उन्होंने सवाल किया कि जब

Read More »

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »