Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई है. चलिए यहां अजय देवगन की ‘धमाल 4’ से लेकर अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ सहित सभी फिल्मों की मंगलवार की कमाई जान सकते हैं.

द ओडिसी’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इस फिल्म ने पहले मंडे को 8 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं मंगलवार को इसकी कमाई में उछाल देखा गया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 8.35 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘द ओडिसी’ के 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 77.65 करोड़ रुपये हो गया है.

धमाल 4’ ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया?
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने पहले हफ्ते में काफी अच्छा परफॉर्म किया था और इसने 96 करोड़ कमा लिए थे. 8वें दिन इसने 5.50 करोड़ कमाए. इसके बाद 9वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई थी. इसने 3.25 करोड़ कमाए थे. हालांकि रिलीज के 12वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने कमाई में तेजी दिखाते हुए 4 करोड़ की कलेक्शन किया है. इसी के साथ इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म की भारत में 12 दिनों की कुल कमाई अब 131.75 करोड़ रुपये हो गई है.

लेनिन ने दूसरे मंगलवार कितना कलेक्शन किया?
अखिल अक्किनेनी की लेनिन ने पहले वीक में 36.65 करोड़ की कमाई की थी. फिर इस फिल्म ने 8वें दिन 1.65 करोड़, 9वें दिन 2.40 करोड़ और 10वें दिन 2.90 करोड़ की कमाई की.  वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद से इसके कलेक्शनमें गिरावट देखी जा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.05 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक लेनिन ने रिलीज के 12वें दिन  0.73 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 12 दिनों की कुल कमाई अब 45.38 करोड़ रुपये हो गई है. हाईन्यूज़ !

 

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »