Dono Review : Sunny Deol के बेटे Rajveer Deol की ये फिल्म बहुत ही प्यारी है, राजश्री स्टाइल की ये फिल्म ताजा हवा के झोंके की तरह है

Dono Review:HN/ राजश्री प्रोडक्शन्स की एक खासियत है कि वो ऐसी फिल्में बनाते हैं जो दिल को छूती हैं.जिन्हें आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं..हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, ये फिल्म हम आज भी टीवी पर देखते हैं.अब राजश्री ने दो नए सितारों को लॉन्च किया है.सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लन की बेटी पलोमा ढिल्लन.ये फिल्म राजश्री के स्टाइल में बनी और दिल को छूती है

कहानी
ये कहानी है देव सराफ यानि राजवीर देओल और मेघना दोषी यानि पलोमा ढिल्लन की.ये दोनों एक शादी में मिलते हैं.इस शादी में जो दुल्हन है उससे देव 10 साल से प्यार करता है और इसी शादी में मेघना का एक्स बॉयफ्रेंड भी आया हुआ है.ऐसे में क्या इन दोनों की वजह से इस शादी में कोई पंगा होगा या फिर ये दोनों एक नई शुरुआत करेंगे यही इस फिल्म की कहानी है. ये कहानी भले बहुत ग्रेट ना हो लेकिन इसे जिस तरह से दिखाया गया है वो दिल को छूता है और उसके लिए थिएटर जाया जा सकता है.

एक्टिंग
राजवीर देओल ने बहुत नेचुरल एक्टिंग की है.वो इस किरदार में काफी जमे हैं.राजवीर के पापा सनी देओल लाउड एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं लेकिन राजवीर ने बहुत शांत किरदार निभाया है और जिस तरह से वो डायलॉग बोलते हैं वो आपको काफी इम्प्रेस करते हैं.पलोमा ढिल्लन ने भी अपने किरदार को काफी अच्छे से निभाया है.उनकी एक्टिंग भी काफी नेचुरल लगती है. ये दोनों न्यूकमर दिखाते हैं कि इनमें टैलेंट है और ये आगे और अच्छा कर सकते हैं. फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट भी कमाल है.राजश्री की तमाम फिल्मों की तरह यहां भी सपोर्टिंग कास्ट कमाल का काम करती है. दूल्हे निखिल के किरदार में रोहन खुराना है जो अपने अंदाज से आपको खूब एंटरटेन करते हैं. उनका अपना एक स्वैग है जो आपको बिना किसी वजह के भी हंसा जाता है. दुल्हन अलीना के किरदार में कनिक कपूर ने शानदार काम किया है. कहना होगा कि वो फिल्म की हीरोइन पलोमा के मुकाबले में कम नहीं लगती हैं और उनकी स्क्रीन प्रेंजेंस भी गजब लगती है.मनिक पपनेजा ने गप्पू के किरदार में कमाल किया है. आदित्य नंदा ने गौरव के किरदार में जान डाली है.

कैसी है फिल्म
ये फिल्म काफी ताजी लगती है. बहुत फ्रेश लगती है. थाईलैंड में शादी की लोकेशन्स को ग्रैंड तरीके से शूट किया गया है.फिल्म में आपको सारे नए चेहरे दिखते हैं और वो कहीं ना कहीं एक सुकून देते हैं.आपको फिल्म देखते हुए एक ताजगी का अहसास होता है. आप फिल्म के किरदारों से जुड़ते हैं और यही राजश्री की खासियत है और अपने स्टाइल में मॉर्डन फिल्म बनाने में राजश्री कामयाब हुआ है.

डायरेक्शन
फिल्म को सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है औऱ यहां बेटा पापा के नक्शे कदम पर चलता दिखता है. इस फिल्म में ट्रेडिशन भी है और ये फिल्म मॉर्डन भी है.ये फिल्म दिखाती है कि अवनीश ने राजश्री में अच्छी ट्रेनिंग ली है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »