हर बुखार डेंगू नहीं होता! बारिश के मौसम में जानें नॉर्मल फीवर और डेंगू में फर्क

Normal Fever vs Dengue: चिलचिलाती धूप, पसीने और गर्मी के बाद देश में हर तरफ मानसून का आगमन हो चुका है. जितना ही यह पल गर्मी से राहत दे रहा है, उतना ही अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आ रहा है. बारिश का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर घरों में बुखार के मामले बढ़ जाते हैं. बरसात के इस सीज में  मौसमी बुखार होना एक आम बात होती है. कुछ दवाइयों और थोड़ी सावधानी बरतने से यह ठीक भी हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में बुखार होने का मतलब यह नहीं है कि आपको केवल मौसमी बुखार हुआ है.

कई बार यह किसी गंभीर बीमारी की तरफ भी इशारा करता है, जैसे डेंगू या मलेरिया के शुरुआती लक्षण भी हो सकते हैं, जिन्हें पहचानना मुश्किल होता है. ऐसे में अगर आपको इस बात की जानकारी होगी कि आपको किस तरह का बुखार हुआ है ताे समय से इलाज शुरू किया जा सकता है.

नॉर्मल बुखार के लक्षण

अगर बरसात में होने वाले मौसमी बुखार की बात करें तो इसके शुरुआती लक्षण बेहद सामान्य होते हैं, जैसे बदन में दर्द, हल्की खांसी, गले में खराश और थकान जैसे लक्षण. इसमें केवल सही तरह से आराम, कुछ दवाइयों और नियमित देखभाल से बुखार अपने आप 2 से 3 दिन में कम होने लगता है. साथ ही इस दौरान मरीज को भूख कम लगती है. इन लक्षणों के अलावा मौसमी बुखार में और कोई भी खास लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं. केवल ध्यान रखना है तो बस अच्छे खानपान का, बाहर का खाना खाने से बचें, बरसात में न भीगें, नियमित रूप से पानी पीते रहें और बुखार के दौरान हल्का-फुल्का खाना खाते रहें, वरना कमजोरी ज्यादा हो सकती है.

डेंगू के लक्षण कैसे पहचानें

इसके शुरुआती लक्षण में ही सामान्य बुखार से कहीं ज्यादा तेज बुखार होता है और यह अचानक बहुत ज्यादा तापमान के साथ शुरू होता है. इसमें शरीर में दर्द के साथ-साथ आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में काफी ज्यादा दर्द होता है. इसको पहचानने का सबसे आसान तरीका है कि कई मामलों में इस बीमारी के दौरान आपके शरीर पर छोटे-छोटे लाल रंग के दाने दिखने लगते हैं. साथ ही मसूड़ों या नाक से खून आना, बहुत ज्यादा कमजोरी और उल्टी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. अगर बुखार तीन दिन से ज्यादा रहे, तापमान बार-बार बहुत ज्यादा बढ़े या शरीर पर दाने दिखाई दें, तो बिना देर किए डॉक्टर से जांच करानी चाहिए और खून की जांच में प्लेटलेट्स की गिनती जरूर करानी चाहिए. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »