इटली में हुए भयानक कार एक्सीडेंट की घटना के बाद पति संग देश लौटीं ‘स्वदेस’ एक्ट्रेस Gayatri Joshi, जानें-कैसी है कपल की हालत

Gayatri Joshi Accident:HN/ इटली के सार्डिनिया में एक रोड एक्सीडेंट के कुछ दिनों बाद शाहरुख खान के साथ स्वदेस में नजर आईं एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके बिजनेसमैन पति विकास ओबेरॉय शुक्रवार को मुंबई लौट आए. कार दुर्घटना में दो स्विस नागरिकों की मौत हो गई थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वहीं अब खबरें है कि गायत्री जोशी और उनके पति इस भयानक दुर्घटना के बाद देश लौट आए हैं.

पति संग देश लौटीं गायत्री जोशी
सीएनबीसी टीवी 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक  सूत्रों का कहना है कि इटली में कार दुर्घटना में ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन और एमडी विकास के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बन रहा था. दरअसल कथित तौर पर सोमवार को हुई दिल दहला देने वाली कार दुर्घटना में शामिल कारों में से एक को विकास चला रहा था और उसकी जांच चल रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक इटली में विदेश विभाग ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक टेक्निकल एक्सपर्ट अपाइंट किया है. पोर्टल ने बताया कि ओबेरॉय रियल्टी ने एक बयान में कहा, “हमारे चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय और उनकी पत्नी गायत्री ओबेरॉय 2 अक्टूबर 2023 को इटली के सार्डिनिया में दुर्घटना का शिकार हो गए थे. भगवान की कृपा से वे दोनों सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं. सुरक्षित मुंबई अपने घर वापस लौट आए हैं.”

गायत्री जोशी के पति मुसीबत में फंस सकते थे
इससे पहले, डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सार्डिनिया के कैग्लियारी में प्रोसिक्यूटर ने ‘डबल रोड हत्याकांड’ की जांच शुरू की थी, जिसका मतलब है कि अगर आरोप लगाया गया और दोषी पाया गया तो विकास को सात साल तक की जेल हो सकती है.

गायत्री जोशी कहां और क्या कर रही हैं
शाहरुख खान के साथ स्वदेस फिल्म करने के एक साल बाद गायत्री जोशी ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली थी. इसी के साथ एक्ट्रेस ने हमेशा के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया था. गायत्री के पति विकास ओबेरॉय मुंबई में रियल एस्टेट फर्म चलाते हैं. एक्ट्रेस भी पति का बिजनेस संभालती हैं. कपल के दो बच्चे हैं. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »