प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने पुलिस को घेरा, पूछा- ‘क्या यह युद्ध क्षेत्र है?’

कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हजारों प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी है. सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. संसद भवन के पास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे. सीजेपी के प्रदर्शन के कारण सुरक्षाकर्मियों ने संसद परिसर के विशाल लोहे के गेट को मजबूती से बंद कर दिया है. दमकल की गाड़ियां और आपातकालीन स्थिति में पानी की जरूरत को देखते हुए कई वाहन गेट के अंदर तैनात किए गए हैं.

पुलिस और सुरक्षा बलों के इस रवैये को लेकर सीजेपी ने सवाल उठाए हैं. सीजेपी के सोशल मीडिया एक्स हैंडल से पोस्ट कर कहा गया कि क्या यह कोई युद्ध का इलाका है? पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल क्यों कर रही है? पोस्ट में पीएम मोदी को टैग कर उनसे भी कई सवाल पूछे गए.

पोस्ट में आगे कहा गया कि नरेंद्र मोदी क्या आपने तय कर लिया है कि अब हम लोकतंत्र नहीं रहे? पहले आपकी सरकार ने एक महीने तक इस विरोध-प्रदर्शन को नजरअंदाज किया और अब जब हम शांतिपूर्ण मार्च कर रहे हैं, तो आपकी सरकार हम पर हमला कर रही है आखिर क्यों?

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो अभी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई हैं. संसद के पास प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए भारी फोर्स तैनात है. इस दौरान पुलिस और प्रदशर्नकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. प्रदर्शनकारियों को संसद भवन से दूर रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. धर्मेंद्र प्रधान संसद भवन में अमित शाह के कक्ष में मुलाकात के लिए पहुंचे थे. वहीं दूसरी और CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »