पालतू जानवर की बार-बार उल्टी है खतरे की घंटी? जानें कब तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

अगर आपका पालतू कुत्ता या बिल्ली बार-बार उल्टी कर रहा है, तो इसे हल्के में लेने की गलती न करें। कई बार यह सामान्य कारणों से हो सकता है, लेकिन लगातार उल्टी किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है ऐसे में सही समय पर इसकी वजह समझना और जरूरत पड़ने पर पशु चिकित्सक से सलाह लेना बेहद जरूरी है. पलतू जानवर अपनी तकलीफ को शब्दों में नहीं बता सकते. ऐसे में उनकी आदतों और व्यवहार में होने वाले बदलावों पर नजर रखना जरूरी होता है. अगर आपका पालतू बार-बार उल्टी कर रहा है, तो आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह हो सकती है और किन लक्षणों पर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.

क्या सिर्फ खाना ही है वजह या छिपी है कोई और परेशानी?

कई बार पालतू जानवर जरूरत से ज्यादा या बहुत तेजी से खाना खा लेते हैं. इसके अलावा बासी खाना, अचानक डाइट बदलना या ऐसी चीज खा लेना जो उनके लिए सही न हो, उल्टी की वजह बन सकता है. अगर एक-दो बार उल्टी हो और फिर जानवर सामान्य व्यवहार करे, तो ज्यादा चिंता की बात नहीं होती. लेकिन बार-बार ऐसा होने पर कारण जानना जरूरी है.

बार-बार उल्टी के पीछे हो सकती है गंभीर बीमारी

अगर उल्टी के साथ सुस्ती, दस्त, भूख कम लगना, वजन घटना या बुखार जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो यह पेट के संक्रमण, लीवर या किडनी की समस्या, पाचन तंत्र की गड़बड़ी या किसी अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

क्या आपके पालतू ने निगल ली कोई ऐसी चीज?

कुत्ते और बिल्लियां खेलते समय कई बार प्लास्टिक, कपड़े का टुकड़ा, खिलौने का हिस्सा या दूसरी छोटी चीजें निगल लेते हैं. इससे पेट या आंत में रुकावट आ सकती है, जिसकी वजह से लगातार उल्टी होने लगती है. यह स्थिति गंभीर हो सकती है और तुरंत इलाज की जरूरत पड़ सकती है.

इन चीजों का सेवन भी बन सकता है खतरे की वजह

चॉकलेट, अंगूर, प्याज, कुछ दवाएं, जहरीले पौधे और केमिकल जैसी चीजें पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. अगर ऐसी किसी चीज के सेवन के बाद उल्टी शुरू हो जाए, तो इसे इमरजेंसी मानते हुए तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें.

इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

अगर 24 घंटे के भीतर कई बार उल्टी हो, उल्टी में खून दिखाई दे, पालतू पानी भी न पी पा रहा हो, लगातार सुस्त रहे, सांस लेने में दिक्कत हो या पेट में तेज दर्द के संकेत दिखें, तो बिना इंतजार किए डॉक्टर के पास जाएं। छोटे पिल्लों, बिल्ली के बच्चों और उम्रदराज पालतू जानवरों में यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है. समय पर सही इलाज मिलने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. इसलिए अगर आपका पालतू बार-बार उल्टी कर रहा है, तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करने की बजाय सही समय पर विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. हाईन्यूज़ !

 

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »