Andhra Pradesh में कोरोना की दस्तक! 12 केस और 4 मौतें, हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य के चार अलग-अलग जिलों में कोरोना के 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इस दौरान 4 मरीजों की जान भी गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम जनता को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

मौत की मुख्य वजह पुरानी गंभीर बीमारियां

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव वीरा पांडियन ने बताया कि जिन 4 मरीजों (कडप्पा के 3 और काकीनाडा के 1) की जान गई है, वे पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्हें हाई बीपी, शुगर और किडनी से जुड़ी पुरानी समस्याएं थीं.

कहां-कितने मरीज मिले?

26 जून से 15 जुलाई के बीच कुल 67 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया, जिनमें से 12 लोग पॉजिटिव निकले. बता दें कि काकीनाडा के एक मरीज का टेस्ट तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था.

किस जिले में कितने मिले मरीज? 

  • कडप्पा: 8 मरीज. यहां 26 जून को साल का पहला केस मिला था
  • गुंटूर: 2 मरीज
  • विशाखापट्टनम: 1 मरीज
  • काकीनाडा: 1 मरीज

राहत की बात यह है कि ये सभी मामले अलग-अलग जगहों से आए हैं. किसी भी एक इलाके में बहुत सारे मरीज एक साथ नहीं मिले हैं. इसका मतलब है कि फिलहाल कोविड का क्लस्टर नहीं बन रहा है.

मरीजों की मौजूदा स्थिति

  • होम आइसोलेशन: 3 मरीज
  • अस्पताल में भर्ती: 2 मरीज
  • डिस्चार्ज: 3 मरीज
  • कुल मौतें: 4

बता दें कि वायरस के वैरिएंट का पता लगाने के लिए 9 जुलाई को 5 सैंपल पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) लैब भेजे गए हैं.

देश के बाकी राज्यों का क्या है हाल?

1 जुलाई से अब तक पूरे देश में कोरोना के कुल 339 मामले सामने आ चुके हैं. कुछ प्रमुख राज्यों की स्थिति इस तरह है.

  • केरल: 115 केस
  • कर्नाटक: 64 केस
  • महाराष्ट्र: 43 केस
  • तमिलनाडु: 39 केस
  • अंडमान-निकोबार: 18 केस
  • दिल्ली: 18 केस
  • राजस्थान: 12 केस

स्वास्थ्य मंत्री ने की यह अपील

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने अपील की है कि सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. सभी अस्पतालों, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है. लोग किसी भी तरह की दहशत में न आएं. बस जरूरी सावधानियां बरतें और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »