जेठालाल बनने की दिलीप जोशी की कहानी है बेहद दिलचस्प, बोले- ‘मुझे चॉइस मिली थी’

टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अब 18 साल होने जा रहे है. साल 2008 से इस शो ने अब तक दर्शकों को बांधे रखा और आज भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई हैं. शो में सभी किरदार फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं. हालांकि, जेठालाल का किरदार एक अलग मजा देता है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन फैंस को बहुत पसंद हैं. इसी बीच जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला?

दिलीप के सामने थी चॉइस 

मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में दिलीप जोशी ने कहा, ‘मैंने कोई ऑडिशन नहीं दिया था, बल्कि असित भाई ने मुझे चॉइस दिया था कि तुम डिसाइड करो कि तुम्हें क्या करना है? चंपकलाल या जेठालाल? तारक मेहता पर बना कॉलम, जिसपर ये बनी है, वो हम बचपन से पढ़ते आए है, तो मुझे पता था कि ये क्या है. मैं चंपकलाल दिखूंगा नहीं, लगूंगा ही नहीं. जेठालाल का भी जो कॉलम था, उसमें वो बहुत दुबला-पतला आदमी, चार्ली मूछें थी और मैं थोड़ा सा गोलू-मोलू हूं. पर वो भी मैंने कहा कि जेठालाल के लिए कोशिश कर सकता हूं. तब उन्होंने कहा कि ठीक है, तब जेठालाल का किरदार मैंने किया.’

दिलीप का करियर 

बता दें कि दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र में गुजराती थिएटर से की थी. कॉलेज के समय भी उन्हें ‘इंडियन नेशनल थिएटर’ से 3 बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है. वहीं उन्होंने मुंबई के पृथ्वी थिएटर में काम किया, जहां उन्हें एक दिन का 50 रुपये मिलता था. इसके बाद उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन…!’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘खिलाड़ी 420’ और ‘वन 2 का 4’ जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं वो ‘कभी ये कभी वो’, ‘क्या बात है’, ‘हम सब एक हैं’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. हाईन्यूज़ !

 

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »