‘फोटो-वोटो बाद में…’, हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च पर PM मोदी ने SPG को दिया ये खास आदेश

India First Hydrogen Train: हरियाणा के जींद से देश की रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन की बात होगी, तब जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम जरूर लिया जाएगा. उन्होंने इसे भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया.

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा, “आप सभी जो ये तस्वीरें और स्केच लेकर आए हैं, एसपीजी के साथी इन्हें कृपया एकत्र कर लें. आपके इस प्यार, स्नेह और कला के प्रति समर्पण के लिए मैं दिल से आपका धन्यवाद करता हूं. आप सभी को मेरा राम-राम. इस पवित्र धरती पर आकर मेरा मन गदगद हो गया है. जींद वीरता, इतिहास और गौरव की भूमि है. यहां आते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. दशकों पहले जब मैं संगठन के काम से यहां आता था, तब आप लोगों ने जो स्नेह और अपनापन दिया था, उसे मैं आज भी नहीं भूला हूं.”

दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के केवल तीन-चार देशों के पास ही हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीक है और अब भारत भी इस सूची में शामिल हो गया है. उन्होंने बताया कि यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली और 10 कोच वाली सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्रदूषण रहित है और इसकी पूरी तकनीक भारतीय इंजीनियरों ने विकसित की है. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की रेलवे स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित होगी और हाइड्रोजन ट्रेन उसी दिशा में भारत का बड़ा कदम है.

रेलवे के विद्युतीकरण और विकास का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले यदि पश्चिम एशिया जैसी परिस्थितियां बनतीं तो डीजल पर निर्भर रेलवे को बड़ी परेशानी होती. उन्होंने बताया कि 1925 से 2014 तक करीब 90 वर्षों में केवल 30 प्रतिशत रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था, जबकि पिछले वर्षों में इस काम को तेज गति से आगे बढ़ाया गया है.

उन्होंने कहा कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का भी लक्ष्य है. इसके लिए खिलाड़ियों और देश दोनों को पूरी तैयारी करनी होगी.

स्वच्छता को लेकर लोगों से की अपील

प्रधानमंत्री ने लोगों से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्या हर बार सफाई के लिए सरकार को आना पड़ेगा या लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे. उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की स्वच्छता अभियान में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही है.

रेल मंत्री बोले- ऐतिहासिक दिन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित होना ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री के उस संकल्प का परिणाम है, जिसके तहत देश में हाइड्रोजन तकनीक विकसित करने का फैसला लिया गया था. उन्होंने बताया कि पहले हरियाणा को रेलवे के लिए करीब 315 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, जबकि अब इसे बढ़ाकर लगभग 3,500 करोड़ रुपये कर दिया गया है. राज्य में इस समय करीब 18 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

मुख्यमंत्री बोले- विकास यात्रा का स्वर्णिम अध्याय

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उत्सव है. उन्होंने कहा कि जींद की धरती से विकास यात्रा का एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत केवल सपने नहीं देख रहा, बल्कि उन्हें साकार भी कर रहा है. हाईन्यूज़ !

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »

दिल्ली में DTC बस हड़ताल जारी, चौथे दिन भी थमे पहिए; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में डीटीसी बस चालकों की हड़ताल गुरुवार (17 सितंबर) को तीसरे दिन भी जारी रही. दैनिक वेतन बढ़ाने, चिकित्सा सुविधाएं देने और ओवरटाइम का

Read More »

अमेरिका जाएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री, ट्रंप ने दिया वीजा!

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश लंबे समय से समझौता करना चाह रहे हैं. अब

Read More »

अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश, खेत में गिरते ही मचा हड़कंप

अमेरिका के मिशिगन में नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गुरुवार को ग्रामीण इलाके में हुआ.

Read More »