Crispy Medu Vada Tips: बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट मेदू वड़ा बनाने के 7 सीक्रेट टिप्स

Soft And Fluffy Medu Wada Recipe Tips: दक्षिण भारत का मशहूर स्नैक मेदू वड़ा अब पूरे देश में पसंद किया जाता है. नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाने वाला यह व्यंजन बाहर से सुनहरा और कुरकुरा, जबकि अंदर से बेहद मुलायम होता है. हालांकि, घर पर मेदू वड़ा बनाते समय कई लोगों की शिकायत रहती है कि वड़ा या तो सख्त हो जाता है या फिर तलते समय ज्यादा तेल सोख लेता है. अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट मेदू वड़ा बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

दाल को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगो दें

मेदू वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबुत उड़द दाल को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का पानी पूरी तरह निकाल लें और बहुत कम पानी डालकर गाढ़ा बैटर पीसें. बैटर जितना गाढ़ा और स्मूद होगा, वड़ा उतना ही अच्छी तरह आकार लेगा और तलते समय नहीं फैलेगा.

 5 से 8 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें

बैटर तैयार होने के बाद उसे तुरंत इस्तेमाल न करें. पहले लकड़ी के चम्मच, व्हिस्क या हाथों की मदद से 5 से 8 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें. इस प्रक्रिया से बैटर में हवा भरती है, जिससे मेदू वड़ा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्का व स्पंजी बनता है. बैटर सही तैयार हुआ है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए उसका थोड़ा-सा हिस्सा पानी से भरे बर्तन में डालें. अगर बैटर पानी की सतह पर तैरने लगे, तो समझिए वह तलने के लिए तैयार है.

अब बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, हींग और स्वादानुसार नमक मिलाएं. चाहें तो बारीक कटी गाजर और हरा धनिया भी डाल सकते हैं. अगर मेदू वड़ा किसी पूजा या प्रसाद के लिए बना रहे हैं, तो प्याज की जगह कुटी हुई काली मिर्च और जीरा डालना बेहतर रहेगा.

वड़ा बनाते समय क्या रखें ध्यान?

वड़ा का आकार बनाते समय हाथों या चम्मच को हल्का गीला रखें. इससे बैटर चिपकेगा नहीं और बीच में छेद बनाना भी आसान होगा. तेल को पहले अच्छी तरह गर्म करें, लेकिन वड़ा हमेशा मध्यम आंच पर ही तलें. तेज आंच पर वड़ा बाहर से जल्दी भूरा हो जाएगा और अंदर से कच्चा रह सकता है, जबकि बहुत धीमी आंच पर वह ज्यादा तेल सोख लेगा. तलते समय वड़े को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि वह हर तरफ से समान रूप से सुनहरा और कुरकुरा बने. अगर बैटर गलती से पतला हो जाए, तो उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा, सूजी या मैदा मिलाकर उसे गाढ़ा किया जा सकता है. वहीं अतिरिक्त कुरकुरापन पाने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोडा भी मिलाया जा सकता है. यदि वड़ा ज्यादा तेल सोख रहा हो, तो थोड़ा-सा मैदा मिलाने से यह समस्या कम हो सकती है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »