Goa Tour Package: ट्रेन से भी सस्ता फ्लाइट सफर! 4-स्टार होटल, फ्री खाना और घूमने का पूरा मजा

IRCTC Goa Delight Tour Package 2026: अगर आप मानसून के बाद गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन हैदराबाद से गोवा के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आने-जाने की फ्लाइट, 4 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा, नाश्ता और डिनर के साथ स्थानीय टूरिस्ट स्थलों की सैर भी शामिल है. ऐसे में यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

गोवा की लग्जरी लाइफ

गोवा अपनी खूबसूरत समुद्री तटों, बेहतरीन प्राकृतिक नजारों और सुकून भरे माहौल के लिए देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है. यहां कोलवा, कैंडोलिम, मीरामार, अंजुना और वरका जैसे बीच बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. अरब सागर के किनारे फैली प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण यहां की यात्रा को यादगार बना देते हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन  के इस पैकेज का नाम ‘गोवा डिलाइट’ है, जिसका पैकेज कोड SHA03 रखा गया हैय यह टूर फ्लाइट के जरिए कराया जाएगा और इसकी शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से होगी. यात्रियों को 3 रात और 4 दिन गोवा में ठहरने का मौका मिलेगा.

कब शुरू होगी यह जर्नी?

यह पैकेज दो अलग-अलग तारीखों में उपलब्ध है. पहली यात्रा 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि दूसरी यात्रा 9 सितंबर 2026 को रवाना होगी. अगस्त बैच में हैदराबाद से गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-905 दोपहर 11:45 बजे उड़ान भरेगी और 1:05 बजे गोवा पहुंचेगी. वापसी 29 अगस्त को गोवा से हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-117 से होगी. वहीं सितंबर बैच की वापसी 12 सितंबर को इंडिगो की फ्लाइट 6E-712 से होगी.

कितना होगा खर्च?

अगर पैकेज की कीमत की बात करें तो अगस्त बैच में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति 26,950 रुपये, डबल शेयरिंग पर 21,500 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग पर 21,000 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं सितंबर बैच में यही पैकेज थोड़ा सस्ता है. इसमें सिंगल ऑक्यूपेंसी का किराया 24,640 रुपये, डबल शेयरिंग का 19,200 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग का 18,680 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. बच्चों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार रियायती शुल्क तय किया गया है.

क्या- क्या सुविधा इसमें शामिल?

इस पैकेज में हैदराबाद से गोवा और वापसी की फ्लाइट टिकट, गोवा में 4 स्टार होटल नीलम्स द ग्रैंड में 3 रात ठहरने की सुविधा, 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर, एसी वाहन से स्थानीय पर्यटन, ट्रैवल इंश्योरेंस, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन  एस्कॉर्ट की सुविधा और सभी लागू टैक्स शामिल हैं.

हालांकि, लंच, हैदराबाद एयरपोर्ट तक आने-जाने का खर्च, फ्लाइट में मिलने वाला भोजन, मांडोवी रिवर क्रूज, गाइड शुल्क, व्यक्तिगत खर्च, लॉन्ड्री, पेय पदार्थ और पैकेज में शामिल नहीं की गई अन्य सेवाओं का भुगतान यात्रियों को स्वयं करना होगा. एयरफेयर या एयरपोर्ट टैक्स में भविष्य में होने वाली बढ़ोतरी भी अतिरिक्त रूप से देनी होगी. आईआरसीटीसी के अनुसार इस टूर के लिए फिलहाल केवल 19 सीटें उपलब्ध हैं. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »