INDW vs ENGW: स्मृति मंधाना 17 रन से इतिहास रचने से चूकीं, इंग्लैंड के खिलाफ खेली तूफानी पारी

लॉर्ड्स मैदान पर भारत और इंग्लैंड का टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह इतिहास में पहली बार है जब लॉर्डस मैदान पर कोई महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई, तो स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक लगाया लेकिन ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने से चूक गईं.

स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ीदार शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गई थीं. वहीं मंधाना ने 108 गेंद खेलकर 83 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 चौका और एक छक्का लगाया. दरअसल मंधाना शतक पूरा कर लेती तो महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाता.

इतिहास रचने से चूकीं स्मृति मंधाना

महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत की स्मृति मंधाना, दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वुल्फार्ट और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग पहले स्थान पर हैं, तीनों ने अब तक अपने करियर में 17-17 शतक लगाए हैं. अगर इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मंधाना 17 रन और बना लेतीं, तो यह उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का 18वां शतक होता.

स्मृति मंधाना ने अब तक वनडे क्रिकेट में 14 शतक लगाए हैं, टेस्ट में 2 सेंचुरी लगाई हैं, जबकि टी20 में भी एक शतक जड़ चुकी हैं. दूसरी ओर मेग लैनिंग क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं. उन्होंने वनडे में 15 और टी20 में दो शतक लगाए थे.

  • 17 शतक – स्मृति मंधाना
  • 17 शतक – मेग लैनिंग
  • 17 शतक – 17 शतक

कप्तान हरमनप्रीत की हाफ-सेंचुरी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तान हरमनप्रीत भी अर्धशतक लगा चुकी हैं. मगर शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया बड़ी पारी नहीं खेल पाईं. जेमिमा रोड्रीग्स ने तेजतर्रार अंदाज में शुरुआत की, 92 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 35 रन बनाए, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाईं. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »